अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले पर घरघोड़ा पुलिस ने की कार्यवाही, किराना दुकान से करीब 1 लाख का पटाखा किया गया  जप्त……..विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

सोनू किराना स्टोर के संचालक शुभम अग्रवाल उर्फ सोनू पिता घासीराम अग्रवाल उम्र 31 वर्ष सा. ढोरम, थाना घरघोडा हा.मु. कृष्णा विहार कालोनी भगवानपूर रायगढ के किराना स्टोर पर की गई रेड कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : अवैध रूप से किराना दुकान पर पटाखा बेचे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 05 नवंबर 2023 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त कर किराना दुकान के संचालक पर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया…

Read More

त्योहारों के पूर्व बाजार में आवागमन की व्यवस्था सुधारने जूटी यातायात और कोतवाली पुलिस…..सड़क पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों का किया चालान, दुकानदारों को सड़क पर समान नहीं लगाने की दी गई समझाईश….!

यातायात को प्रभावित कर दुकान के बाहर सामान लगाने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : दीपावली पर्व को लेकर बाजार में भीड बढ़ने वाली है। भीड़ व जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा और थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली और यातायात पुलिस ने आज दिनांक 05 नवंबर 2023 के शाम ढिमरापुर चौक से सुभाष चौक और…

Read More

महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया उसने भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए, मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़े और जनता को जवाब दें – सिध्दार्थनाथ सिंह

जब मेड़ ही खेत खाने लगे तो बेचारा खेत (जनता) क्या कर सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मीडिया संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनी खेज खुलासे का ऑडियो विजुअल दिखाते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते कहा कि जब मेड़ ही खेत खाने लगे तो बेचारा खेत (जनता) क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि दुबई में बैठा आरोपी स्वयं वीडियो…

Read More

कांग्रेस के ठगी पत्र पर भरोसा करेगा कौन, झूठे साबित हुए पांच साल पुराने वादे, किसानों को कांग्रेस से ज्यादा दे रही भाजपा, हर विवाहित बहन को पांच साल में मिलेगा 60 हजार रुपए – विजय बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस घोषणा पत्र को झूठ का दस्तावेज करार देते हुए कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जनता से और कितना झूठ बोलेगी। इनकी झूठी बातों और खोखले वादों पर अब भरोसा करेगा कौन? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के साथ छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे का संकल्प पत्र हमने जारी किया है। जिसमें राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सब के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। हम किसान को कांग्रेस के मुकाबले…

Read More

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ 7 वां नेतृत्व शिखर सम्मेलन किया आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के 7वें नेतृत्व सम्मेलन का दूसरा दिन पहले दिन की तरह ही उत्कृष्टता के साथ जारी रहा। श्री गिरीश पहाड़िया, कॉर्पोरेट संबंध अधिकारी, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर, नेतृत्व दिवस के मौलिक कॉर्पोरेट नेताओं को आदर से स्वागत किया। इस दिन में “भारतीय व्यापार और नेतृत्व के लिए पहचान को बढ़ावा देने” पर तीन पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं। इस आयोजन की शुरुआत श्री गिरीश पहाड़िया के भाषण से हुई, जिन्होंने दिन की पहली पैनल चर्चा के लिए मंच सजाया, जिसे प्रोफेसर संजीव…

Read More

शराब के नशे में हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार किया गया जप्त, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल आरोपी शुभम यादव पिता दाऊ राम यादव उम्र 22 साल निवासी परसदा थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के विरुद्ध थाना सकरी जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक- 756/22 धारा- 25, 27 आम्र्स एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.11.2023 को शाम लगभग 06.00 बजे ग्राम पदसदा निवासी शुभम यादव पिता दाउराम यादव के द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में मोहल्ले तथा ग्राम वासियो को…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी : अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से कुल 34.560 लीटर देशी शराब किया गया जप्त, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

थाना क्षेत्र तोरवा को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही आरोपी 1. विकास पासी पिता मुकेश पासी उम्र 22 साल निवासी परियापारा लाल खदान थाना तोरवा बिलासपुर के विरुद्ध थाना तोरवा में अप.क. 578/2023, धारा 34 (2)आबकारी एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा…

Read More

कोतवाली पुलिस ने सप्ताह के भीतर रेल्वे स्टेशन के बाहर दूसरी बार गांजा रेड कार्रवाई कर तस्करों की योजना को किया विफल….रेलवे-स्टेशन के बाहर गांजा खपाने की फिराक में घूम रहे दो युवक हुए गिरफ्तार…..!

गांजा तस्करों से 10 किलो गांजा जप्त, कोतवाली पुलिस और आरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई. आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर सभी प्रमुख चेक पॉइंट पर विशेष कर रेल्वे स्टेशन के बाहर बस स्टैंड व जिले में प्रवेश करने वाले प्रमुख चेक-पोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शहर में कोतवाली पुलिस के जिम्मे रायगढ़ का रेल्वे स्टेशन,…

Read More

भरोसे का घोषणा पत्र : वादा है, फिर निभाएंगे, कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा, पांचो संभाग मुख्यालयों में एक साथ जारी हुआ घोषणा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने आज 2023 के विधानसभा चुनाव के लिये अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र का नाम “भरोसे का घोषणा पत्र” नाम दिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि “वादा है फिर निभायेंगे” कांग्रेस का घोषणा पत्र सभी संभाग मुख्यालयों में एक साथ जारी किया गया। रायपुर में प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सरगुजा से उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं बिलासपुर से तथा कवर्धा से घोषणा पत्र समिति के संयोजक मो. अकबर ने एक…

Read More

रतन दुबे की हत्या निंदनीय नक्सलियों की कायराना हरकत, भाजपा लाश पर राजनीति कर रही है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नक्सलवाद और टारगेट किलिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है रतन दुबे की हत्या दुखद है, कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी लाश पर राजनीति करना बंद करे। अभी उनके कार्यकर्ता की चिता की आग ठंडी नहीं हुई है, भाजपा उनकी हत्या का राजनीतिकरण करने लगी है। भाजपाई अवसरवादी हो गये है, वे अपने लोगों की नक्सल हत्या पर भी अवसर खोज रहे है। नक्सल मामले…

Read More