विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण – अरुण साव महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधनसभा चुनाव में रखी जीत की नींव – सरोज पांडेय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।…
Read MoreMonth: December 2023
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्ययोजना तय की, मुख्यमंत्री साय ने कहा : जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे
प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : छत्तीसगढ़ सँवारने की महती जिम्मेदारी के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना है प्रदेश सह प्रभारी नवीन ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, कहा : अब आगे के कार्यों में जुटना है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा : छत्तीसगढ़ को लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लेकर कार्य करना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा की कोर कमिटी , प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष गण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में…
Read Moreयातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जिले में 49 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर लिया गया कुल 14,700/- रूपये का समन शुल्क.
ट्रेक्टर वाहनों में रिफलेक्टर ग्लास नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही, समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : ट्रेक्टर वाहनों में रिफलेक्टर ग्लास नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 49 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 14,700/- रूपये का समन शुल्क लिया गया जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन…
Read Moreनवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा….हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी युवक, उसकी पत्नी और ममेरे भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..
आरोपियों ने हत्या के 3 दिन बाद थाने जाकर कराये युवक के गुम होने की मनगढ़ंत रिपोर्ट….. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर को ग्राम नवीन कुंजरा के जंगल में बांध किनारे एक अज्ञात युवक (25-30 साल) का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था । लैलूंगा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के वारिसानों की पतासाजी में जुटी हुई थी कि उसी दिन मृतक के हुलिए के अनुरूप गुम इंसान विनय कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद उम्र 25 साल निवासी मोहतराना थाना सरसींवा के गुम…
Read Moreसाढ़े पाँच लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी देव प्रसाद नोनिया उम्र 24 वर्ष निवासी खालहेपारा खरोद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 27 दिसंबर 2023 को थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी देव प्रसाद नोनिया निवासी खालहेपारा खरोद द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक सफेद जरिकेन में 5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती…
Read Moreमुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया से विशेष : “कब आवे रघुनाथ हमारे, अवध के नर नारी पुकारे”- संकीर्तन के माध्यम से कलश सजाकर और सिर में कलश लेकर बगिया की महिलाएं यह गीत गा रही हैं, गहरे भाव से भरे इन लोकगीतों का इस वक्त चुनाव स्वयं ही इन ग्रामीणों के जज्बात बयान कर देता है
जब प्रदेश का मुखिया जो अपने ही गांव का हो तो सचमुच ऐसे ही भाव आयेंगे जैसे अयोध्यावासियों को श्रीराम के लौटने पर आए होंगे समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : रात के लगभग पौने ग्यारह बज चुके है। ग्राम बगिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ उत्साह और उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घर में उत्सव के गीत गाये जा रहे हैं। लोग खुशी से झूम रहे हैं। शुभ घड़ी के इस पल में स्वागत के लिए पूरे गांव के साथ साथ पूरा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो में उमड़ पड़े लोग
मुख्यमंत्री लोगों का अपार स्नेह और सम्मान देखकर हुए भाव-विभोर समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणोें का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 दिसंबर को जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 दिसंबर को जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.10 बजे ग्राम तुर्री (बंदरचुवां) पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.50 बजे ग्राम बगिया लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.15 बजे ग्राम बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 2.30 बजे ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना‘ के हितग्राहियों…
Read Moreसोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की, परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और श्रीमती गोमती साय सहित सर्वश्री प्रबल प्रताप सिंह…
Read Moreप्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में
कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं 12 जनवरी तक नामांकन नामांकित प्रतिभागियों को प्रेषित किया जायेगा सहभागिता पत्र समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर प्रदान करता है।…
Read More