समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ एस.सी.ई.आर.टी.छ.ग.रायपुर से प्राप्त निर्देश अनुसार रायगढ़ जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की राष्ट्रीय सह साधन प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा तथा विज्ञान पहेली परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को दो पाली में रायगढ़ मुख्यालय के 4 परीक्षा केंद्र सेजेस नटवर स्कूल, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय रायगढ़, सेजेस चक्रधरनगर, सेजेस जूटमिल तथा पुसौर, खरसिया, तमनार स्थित परीक्षा केंद्रों में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। इस परीक्षा में 1600 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया जो…
Read MoreDay: December 11, 2023
स्कूली बालक-बालिकाओं को मानवाधिकार पर दी गई कानूनी जानकारी
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री अरविन्द्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर, पैरालीगल वालिंटियर्स के द्वारा विभिन्न स्थानों, ग्राम, स्कूल में मानवाधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए यह बताया कि 10 दिसम्बर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा यूनिवर्सल डिक्लेेरेशन ऑफ ह्यूमन राईट को स्वीकार किये जाने के पश्चात 10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना सरकार द्वारा मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अधीन की गई…
Read Moreरायगढ़ जिले के प्रगतिशील कृषक कृष्ण कुमार गबेल नई दिल्ली में ‘भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023’ सम्मान से हुए सम्मानित
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ के तकनीकी मार्गदर्शन में ग्राम-ठूसेकेला विकास खण्ड-खरसिया रायगढ़ जिले के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक श्री कृष्ण कुमार गबेल को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में कृषि जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत भी उपस्थित रहे। डॉ.राजपूत ने कहा देश के हर क्षेत्र से किसानों की सूची भेजी गयी थी जिसमें हमारे रायगढ़ जिले के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण, नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में प्रसारण की होगी व्यवस्था
रायगढ़ शहर में दो स्थानों पर किया जाएगा समारोह का सीधा प्रसारण समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित…
Read Moreकलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी लेकर पूर्ण करने के निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रमुख अधिकारियो की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में डॉ सिद्दीकी ने जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालयों, अन्य शासकीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला भवन, कंप्यूटर कक्ष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास निर्माण, पुल, पुलियों, सीसी रोड निर्माण, नलकूप खनन आदि के संबंध में निर्माण एजेंसियों शिक्षा, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत विभाग के अधिकारियों से अब तक निर्माण हो चुके कार्यों की…
Read Moreकलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टर कक्ष में जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आए ग्रामीणों, दिव्यांगों, महिला पुरूष बुजुर्ग आदि से मुलाकात की। उन्होंने उनके आवेदन पर दर्ज समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर और आवेदन में अधिकारियों को निर्देशित किया। डुरूमगढ़ के दृष्टिबाधित दिव्यांग लेखराम पटेल ने राजस्व दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी से निवेदन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन करके आवेदक के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार डुरूमगढ़ के ही दृष्टिबाधित दिव्यांग…
Read Moreधारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत की जीत- विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने मोदी- शाह को दी बधाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में पहली बार घेंघा रोग से पीड़ित चार मरीजों का किया गया सफल ऑपरेशन
थायरॉइड व घेंघा रोग की सर्जरी हेतु निःशुल्क कैम्प का जिला चिकित्सालय जशपुर में हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति जशपुर के संयुक्त प्रयास से जिला चिकित्सालय जशपुर में 10 दिसम्बर 2023 को निःशुल्क सर्जरी कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के चिन्हांकित 4 घेंघा रोग से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन रायपुर एनएचएमएमआई से आये डॉ. भारत भूषण एवं टीम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। जिले में विभिन्न बीमारियों हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत माह अप्रैल 2023 को थायरॉइड…
Read Moreजिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत 10 दिवस में जिले के जिले के दो गुम बालक, पाँच गुम बालिका, सोलह गुम पुरूष एवं सतहत्तर गुम महिला सहित 100 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुषों को किया गया है बरामद.
दिनांक 01 दिसंबर 23 से 10 दिसंबर 23 तक (10 दिवस) थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलों में भेजा गया था पुलिस टीम को. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक (10 दिवस) जिले में गुम बालिक/बालिका, गुम पुरुष/महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का किया शुभारंभ : राजभवन में युवाओं की आवाज विषय पर हुई कार्यशाला
युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा: श्री हरिचंदन समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने…
Read More