प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ, विशाल जनसमूह के बीच संभाली राज्य की बागडोर श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदास…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का कुनकुरी बस स्टैण्ड में नगरवासियों ने देखा सीधा प्रसारण

अपने विधायक को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते देख समर्थकों ने फोड़े फटाखे, बांटी मिठाई समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी के बस स्टैण्ड में शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था नगरीय एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा की गई थी। शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक अवसर पर समर्थकों द्वारा आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होने…

Read More

श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल, पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन, गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला…

Read More

सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद

मां श्रीमती जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान: मां श्रीमती जसमनी देवी साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मां श्रीमती जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण के पहले दो महान विभूतियों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शपथ ग्रहण के पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो महान विभूतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सवेरे अवंती विहार एटीएम चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।…

Read More

समारोह स्थल में लोक नर्तक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां

समारोह स्थल में उत्सव का माहौल, कर्मा नृत्य ने लोगों को लुभाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। विभिन्न जिले के  सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं,…

Read More

सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर से आई श्रीमती तीरथमणि ने कहा – आदिवासी समाज को नेतृत्व का मौका, ऐतिहासिक निर्णय है : शुभकामनाएं लेकर पहुंचे राज्य के सभी जिले से लोग

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह समदर्शी न्यूज़, रायपुर मैं अपने क्षेत्र के लाडले नेता श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने की इच्छुक हूं, इसलिए यहां आने से खुद को रोक नहीं पाई। पहली बार सरगुजा क्षेत्र से आदिवासी नेता को उच्च स्तरीय प्रधिनिधित्व मिला है, इससे सरगुजा सहित पूरे राज्य के लोग उत्साहित हैं। सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर (लखनपुर) से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं श्रीमती तीरथमणि राजवाड़े ने आगे कहा…

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों  में है अभूतपूर्व उत्साह

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे  हैं  लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथग्रहण से पूर्व परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी…

Read More

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक का आयोजन

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर जोनल मुख्यालय स्थित सभागार में आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपस्थिति में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल प्रेसिडेंट एम.एस. खोब्रागड़े, ज़ोनल सेक्टरी प्रभात पासवान एवं अन्य तीनों मंडलो के पदाधिकारीगण के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे । इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी…

Read More