समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ दिनांक 15.12.2023 को एस.ई.सी.एल. छाल के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी रमेश दास महंत द्वारा थाना छाल में दिनांक 14.12.2023 की रात्रि छाल उपक्षेत्र में SECL के बंद पडे CHP में एक व्यक्ति गैस कटर से लोहे के कल पुर्जो को काटते चोरी करते समय त्रिपुरा स्टेट रायफल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने के सबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना छाल में पकड़े गये आरोपी रवि चौहान पर धारा 379, 511 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर छाल पुलिस द्वारा आरोपी रवि चौहान पिता गंगाधर…
Read MoreDay: December 16, 2023
जशपुर जिले में आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन, केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में दी गई हितग्राहियों को जानकारी
केंद्र सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए – विधायक श्रीमती रायमुनि भगत समदर्शी न्यूज़, जशपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले में 16 दिसंबर को हो गया है। जिसके अंतर्गत जिले को पांच वैन प्रदान किया गया है। 16 दिसंबर को प्रथम चरण में जशपुर ब्लॉक के ग्राम आरा, कुनकुरी ब्लॉक में ग्राम ढोड़ीडंड , फरसाबहार के केरसाई, पत्थलगांव के ग्राम शिवपुर और बगीचा ब्लॉक में ग्राम दुर्गा पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम मुख्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों की…
Read Moreस्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने के क्षेत्र में कार्य करने वाले मेंटर एवं फैसिलिटर को प्रमाण पत्र प्रदाय कार्यक्रम आयोजित : जशपुर कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिले में सुरक्षित मातृ एवं शिशु देखभाल कार्यक्रम के सुदृढीकरण के लिये आईआईटी बाम्बे के सहयोग से स्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने हेतु विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें गतिविधियों सुचारू कार्यों को सम्पादित करने वाले 29 मेंटर एवं 10 फैसिलिटर को कलेक्ट्रेट जशपुर में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। समारोह में मेंटर एवं फैसिलिटर के द्वारा स्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने…
Read Moreमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के बगिया गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत, फूटे फटाके, जमकर की गई आतिशबाजी
घर पहुंचते ही सासू मां का आशीर्वाद लेकर गले लगाया समदर्शी न्यूज़, जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के रायपुर से सड़क मार्ग होते हुए गृह ग्राम बगिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने नृत्य कर, फटाके फोड़कर, ढोल, नगाड़ों, फूल माला पहनाकर जमकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने आरती उतार कर खुशियां बिखेरी। गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।उन्होंने भगवान से परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना…
Read Moreआदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित निविदा एवं ई निविदा खोला जाएगा 20 दिसंबर को
आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्धारित तिथि में नहीं खोली गई थी निविदा समदर्शी न्यूज़, जशपुर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बी. आर. सी. भवन मरम्मत कार्य, छात्रावास आश्रमों में बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, छात्रावास आश्रमों में बाऊण्ड्रीवॉल वायर फेसिंग के कार्य का निविदा एवं क्रीड़ा परिसर जशपुर में उन्नयन कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई है। जिसे 07 अक्टूबर 2023 से विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्धारित तिथि में निविदा नहीं खोली गई थी। आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र असीम तिग्गा का चयन हुआ सीआइएसएफ में
समदर्शी न्यूज़, जशपुर डीएमएफ मद अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र असीम तिग्गा का चयन सीआइएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में फायरमैन के रूप में हुआ है। ज्ञात है की इस पद में चयन हेतु कड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं मेडिकल से गुजरना पड़ता है, जनरल ड्यूटी सिपाही की तैयारी कर रहे छात्रों में सी आई एस एफ में जाने हेतु विशेष आकर्षण रहता है। इसमें ड्यूटी सिर्फ मेट्रो सिटी, एअरपोर्ट और सार्वजनिक उपक्रम जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ही लगती है। संस्थान के छात्र…
Read Moreउद्यान विभाग की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा 31 दिसम्बर तक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर उद्यान विभाग के सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। जिसके तहत रबी मौसम में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। उन्होनें बताया कि इस वर्ष जिले के किसानों के फसल बीमा के लिये शासन द्वारा बजाज आलियांज जनरल इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड से अनुबंध किया गया है। इन अधिसूचित…
Read Moreजशपुर जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण समस्त विद्यालयों के समय में किया है परिवर्तन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 15 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। परिवर्तन समय अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले शालाओं में प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवम द्वितीय पाली में अपराह्न 12:45 से 4:15 बजे तक संचालित होगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित…
Read Moreपारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए चलाई जा रही है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
शिल्पकार और कारीगरों को मिलेगी प्रमाणपत्र और आईडीकार्ड के जरिए पहचान योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों को लाभ मिलेगा समदर्शी न्यूज़, जशपुर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के रूप में केंद्रीय योजना संचालित की जा रही है। 16 अगस्त 2023 को कैबिनेट में लिए गए फैसला अनुसार पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत 13000 करोड़ रु के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसमें 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल है। शिल्पकार और कारीगरों को प्रमाणपत्र और…
Read Moreदो चोरों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, निर्माणाधीन शासकीय अटल आवास से एल्युमिनियम सेन्ट्रींग प्लेट चोरी करते पकड़े गये
आरोपियों के कब्जे से सेट्रींग प्लेट 50 नग (470 कि.ग्रा.) कीमत 1,50,000/- रू. किया गया जप्त आरोपी 01. गणेश सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष 02. कैलाश सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 1673/2023, धारा – 457, 380,34 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो…
Read More