अपराध क्रमांक 595/23 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर थाना सूरजपुर पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला द्वारा अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टालरेन्स की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में दिनांक 18 दिसंबर 23 को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति पचिरा मेन रोड़ में स्कूटी से एक्सीडेंट हुए है। सूचना…
Read MoreDay: December 19, 2023
ब्रेकिंग : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश किए जारी…..देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
Read Moreब्रेकिंग : सीएम के ओएसडी नियुक्त, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नये ओएसडी की हुई नियुक्ति, देखें आदेश…….
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सीएम सचिवालय के लिए अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टीम तैयार होने लगी है। आज जारी आदेश के मुताबिक डॉ सुभाष सिंह, उमेश अग्रवाल, रविकांत मिश्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नये ओएसडी होंगे। वहीं दीपक अंधारे को निज सहायक बनाया गया है।
Read Moreकलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने किया फ्लाई ओवर का निरीक्षण : मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज डबरा पारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनो सिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पुरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने…
Read Moreअमर शहीद वीर नारायण सिंह को गोंड़ समाज के लोगों ने दी श्रद्धाजंलि
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : वीर नारायण सिहं के शहादत दिवस को याद करने व श्रद्धाजंलि देने हेतु केंद्रीय गोड़ महासभा धमधा गढ़ के समाज नया बस स्टैंड स्थित वीर नारायण सिंह प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए जहाँ अमर शहीद अमर रहे कि नारा बुलंद किया गया तथा जब तक सूरज चाँद रहेगा, तब तक वीर नारायण सिहं का नाम रहेगा नारा लगाया गया। सर्व प्रथम वीर नारायण सिहं के प्रतिमा का पूजा अर्चना व माल्यर्पण कर समाज द्वारा दो मिनट की श्रदांजलि दिया गया। अध्यक्ष श्री एम डी ठाकुर ने…
Read Moreसड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़कों पर लगाए जाएंगे डिवाईडर और लेफ्ट टर्न फ्री : यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने से होगी सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण
नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में किया जाएगा डिवाईडर का निर्माण तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय करने को कहा। उन्होंने लेफ्ट टर्न फ्री लगाने एवं डिवाईडर लगाने को कहा। यातायात नियमों की पूरी जानकारी नही होने के कारण लोग जहां तहां कही से भी टर्न हो जाते है जिसके कारण दुर्घटनाएं…
Read Moreसमय-सीमा में हो प्रकरणों का निराकरण : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि समय-सीमा निर्धारित प्रकरणों का निराकरण समयावधी में किया जाये। कलेक्टर श्री मीणा आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरण, कलेक्टर जनचौपाल, मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त पत्र, पीजीएन के लंबित आवेदन और सारथी-एप में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्हांेनंे पुलिस विभाग, बीएसपी, बीएसएनएल, और रेल प्रबंधंन से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को शिघ्र निराकरण हेतु आवेदन प्रेषित करने नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री नीकुंज को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी एवं बोनस वितरण के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक : दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस : दो साल के बकाया बोनस राशि का होगा वितरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए…
Read Moreऊर्जा संरक्षण सप्ताह :कलेक्टर कार्तिकेया गोयल सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की ली शपथ
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम ऊर्जा का अपव्यय रोकेंगे एवं अन्य लोगों को भी ऊर्जा अपव्यय रोकने हेतु जागरूक करेंगे। हम ऊर्जा संरक्षण हेतु ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपभोग हेतु जागरूक करेंगे। हम सौर संयंत्रों का उपयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी उपयोग हेतु जागरूक करेंगे। हम जल का अपव्यय रोकेंगे तथा…
Read Moreजनदर्शन में लोग कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के समक्ष सहजता से रख रहे अपनी समस्याएं : कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : प्रति सप्ताह मंगलवार को कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन मेंं जिले के लोग अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंच रहे है। जहां कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से लोग मिलकर बड़ी सहजता पूर्वक बात रखते हुए अपनी समस्याएं बता रहे है। वहीं कलेक्टर श्री गोयल उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। उन्होंने सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करते आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर…
Read More