मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने निक्षय मित्र : अटल सुशासन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल भ्रमण के दौरान टी.बी. के मरीजों को वितरण किया पोषण आहार कीट

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अटल सुशासन समारोह में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत् टी.बी. मरीजों को पोषण आहार कीट वितरण किया गया और निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीजों के लिये प्रेरणाप्रद बने। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा मरीजों को पोषण आहार कीट वितरण किया गया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और जशपुर विधायक श्रीमती गोमती साय भी निक्षय मित्र बने। एवं पोषण आहार कीट वितरण किया गया। जिले के टी.बी. मरीजों में नया उर्जा का संचार हुआ है उपचार…

Read More

जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश : बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़, बिरहोर परिवारों से चर्चा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने…

Read More

पुष्करणा प्रीमियम लीग (PPL) का बृजमोहन ने किया शुभारंभ, क्रिकेट के मैदान में उतरे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खेल का मैदान ऐसी जगह है जहां आकर व्यक्ति अपने जीवन के सारे तनाव और परेशानियों को भूल जाता है वह बस खेल का आनंद लेता है। ये कहना है छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने गुरुवार को रायपुर के सुभाष स्टेडियम में पुष्करणा प्रीमियम लीग (PPL) सीजन 4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी पर भी हाथ आजमाया। मौके पर उपस्थित आयोजकों, खिलाड़ियों, दर्शकों और समाज के लोगों को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, खेल का मैदान…

Read More

ग्राम गोरखा में साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : पंद्रह लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार….आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही !

आरोपी राजू उरांव पिता मालिकराम उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी गोरखा थाना कोतरारोड़ पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 28 दिसंबर 2023 को साइबर सेल और कोतरा रोड़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोरखा में शराब रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गोरखा का राजू उरांव उसके घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। तत्काल…

Read More

स्कूलों में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज के समय बच्चों में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए परिवार और समाज की तरफ से दबाव दिया जाता है। जिससे बच्चे मानसिक अवसाद तक में चले जाते हैं। जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्कूलों और शिक्षकों का दायित्व है कि, बच्चों की छुपी प्रतिभा स्पोर्ट्स, डांस, सिंगिंग को भी निखारें। उन्होंने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर के माता-पिता ने भी उन पर ज्यादा नंबर लाने के लिए दबाव बनाया होता तो सचिन आज विश्व के महानतम क्रिकेटर नहीं बन पाते। उक्त बातें…

Read More

प्रमुख सचिव ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक : जनता की प्रमुख मांग वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को दें प्राथमिकता – प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : प्रमुख सचिव गृह एवं वन विभाग श्री मनोज पिंगुआ ने कहा कि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जिसका निकट भविष्य में बेहतर परिणाम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दें। साथ ही अंदरूनी इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण के लिए राजस्व, पुलिस व वन विभाग मिलकर कार्यो को गति दें। प्रमुख सचिव श्री पिंगुआ शुक्रवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में पुलिस, वन विभाग, लोक…

Read More

विकसित भारत : खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रखे विचार, कला-संस्कृति के साथ बेरोजगारी, सुरक्षा पर भी अभिव्यक्त हुए युवा

समदर्शी न्यूज़, खैरागढ़ :  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विकसित भारत 2047 वॉयस ऑफ यूथ कार्यक्रम के अंर्तगत परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने अपने विचारों से अवगत कराया कि जब भारत की स्वतंत्रता को 100 वर्ष पूरे हो रहे होंगे, तब वह कला, संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, सुरक्षा, पर्याावरण, रोजगार आदि विभिन्न सामाजिक विषयों के संदर्भ में विकसित भारत के कैसे स्वरूप की कल्पना करते हैं। कुलसचिव प्रो.डॉ. नीता गहरवार की अध्यक्षता में संपन्न इस परिचर्चा में…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए घर बनाने के सपने को साकार कर रही है। महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की श्रीमती धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव  गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही…

Read More

श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गुरु गद्दी को किया प्रणाम, 05 वर्ष की अवस्था से रहे हैं गुरु के अनुयायी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भुइंयापानी में गुरु माननीय श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी…

Read More

छत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन : हसदेव के वनों के विनाश के विरोध में रायपुर में गुरुवार को हुआ नागरिक प्रतिरोध मार्च !

7 जनवरी को हसदेव चलो का आह्वान, उस दिन भी आयोजित होगा ‘नागरिक प्रतिरोध मार्च’ समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनवादी संगठनों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिकों ने हसदेव अरण्य में हो रही पेड़ कटाई और प्रभावित आदिवासी समुदाय पर पुलिसिया दमन के विरोध में आज रायपुर में मोतीबाग से अम्बेडकर चौक तक नागरिक प्रतिरोध मार्च निकाला और इस मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इन संगठनों ने ‘हसदेव चलो’ का आह्वान करते हुए 7 जनवरी को यहां भी ‘नागरिक…

Read More