गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है : बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पहले समय में जब संयुक्त परिवार होते थे तब बड़े बुजुर्गों के जरिए बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलती रहती थी। लेकिन अब एकल परिवार के कारण मां-बाप के पास इतना समय ही नहीं होता है कि अपने बच्चों में सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार और ज्ञान की जानकारी दे सकें। ऐसे में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा और श्रीशिव पुराण कथा का आयोजन करके सनातन धर्म को आगे ले जाया जा सकता है। ये संदेश धर्मस्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीराम कथा…

Read More

किसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें, बोनस राशि के भुगतान में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध होगी कार्रवाई  : मुख्यमंत्री

किसानों से कमीशन मांगने वाला करगी रोड का सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित, कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदाय की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधकों को किसानों की मांग के आधार पर उनके खाते से तत्परता से राशि का आहरण…

Read More

चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी का सामान हुआ बरामद,गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपी राजू बंजारे उर्फ राजू भारद्वाज पिता शोभाराम उम्र 35 साल निवासी जलसो थाना पचपेड़ी जिला-बिलासपुर के विरूद्ध थाना-पचपेड़ी, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 457,380 भादवि किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 01 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 25 दिसंबर 23 को अपने मायके जाने के लिए अपने संदुक को खोलकर देखी तो उसमें रखे एक जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली वज़नी करीबन 11 तोला कीमत 4000/- रुपये का नही था,…

Read More

गणतंत्र दिवस का गरियामय होगा आयोजन : सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में समारोह में विशेष सावधानी बरतने के साथ ही मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए…

Read More

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया पदभार ग्रहण

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आदिम जाति कल्याण, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सोमवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके परिवारजन के साथ ही कृषि मंत्रालय के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार…

Read More

राज्य में अब तक 66.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 15,213 करोड़ रूपए का भुगतान, अब तक 43.34 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 66.78 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 15,213 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को…

Read More

जनजाति कार्य मंत्रालय के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बैगा बाहुल्य क्षेत्र केंवची का किया दौरा : बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं भविष्य की जरूरतों के बारे में की पूछताछ

पीएम जनमन योजना की जानकारी एवं क्रियान्वयन हेतु बैगा जनजाति के समूह की बैठक में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत केंवची के बैगा बाहुल्य बसाहट बैगापारा का दौरा किया। उन्होने विशेष कमजोर जनजातियों के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होने बैगा जनजाति के लोगों और जिला अधिकारियों से…

Read More

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में काम-काज संभाल लिया है। श्री जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले भी मौजूद थीं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के…

Read More

ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों की ली गई बैठक : कानून में हुए नवीन संशोधन के संबंध में की गई चर्चा !

सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की दी गई समझाईश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को बिलासागुड़ी परिसर के सभा कक्ष में ट्रक एसोसिएशन एवं बिलासपुर जिला प्रशासन की बैठक रखी गई,  जिसमें आज वाहन चालकों द्वारा किए गए चक्का-जाम एवं भारत बंद के आह्वान के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि ड्राइवर के बीच यह संशय है…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय में संभाला पदभार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

Read More