महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति में राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त शासकीय महाविद्यालयों में पूर्व में गठित जनभागीदारी समिति के अंतर्गत राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में अध्यक्ष का प्रभार, पदेन उपाध्यक्ष-सह-कलेक्टर को आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है।

Read More

राष्ट्रीय खेल समारोह का भव्य समापन : एकल अभियान का कार्य देश का भविष्य निर्माण के लिए – प्र-कुलपति संजय दुधे

एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय खेल-कूद  प्रतियोगिता. समदर्शी न्यूज़ डेस्क. नागपुर : बच्चे देश का भविष्य हैं। एकल अभियान इन बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कौशल को विकसित कर उनके विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलपति प्रा. संजय दुधे ने विश्वास व्यक्त किया कि एकल अभियान के इस समर्पित कार्य के माध्यम से देश जल्द ही विश्व गुरु बन जाएगा। वे अमरावती मार्ग स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में एकल अभियान अभ्युदय यूथ…

Read More

स्वच्छता को सम्मान : नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ देखेंगी गणतंत्र दिवस परेड

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने विशेष अतिथि के रूप में किया आमंत्रित स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ 24 जनवरी को विमान से होंगी रवाना उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से टीम को करेंगे रवाना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में लगीं 16 स्वच्छता दीदियां 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर अपने परिजन के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन महिलाओं को गणतंत्र दिवस…

Read More

राज्य में अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मीलिंग के लिए 84.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 127.37 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के…

Read More

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के बजट पर हुई चर्चा

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय बजट पर किया विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति श्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्रीद्वय द्वारा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 24 जनवरी से, मुख्यमंत्री करेंगे राजधानी में दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी 2024 को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव…

Read More

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र  को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा, सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों का निरीक्षण करने कहा

शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने प्रतिबद्धता के साथ काम करें अधिकारी –अरुण साव सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को…

Read More

जशपुर : देशदेखा में अंतर्राष्ट्रीय रॉक क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

रॉक क्लाइम्बिंग हेतु ट्राइबल समुदाय के 7 स्थानीय युवक एवं युवतियों का किया गया है चयन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के जशपुर विकासखंड में स्थित देशदेखा में अंतर्राष्ट्रीय रॉक क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में रॉक क्लाइम्बिंग हेतु सात स्थानीय युवक एवं युवतियों का चयन किया गया है। इनमें सभी प्रतिभागी ट्राइबल समुदाय से हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा का क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण  आयोजन में उल्लेखनीय योगदान है। आयोजन का मुख्य प्रबंधन एवं संचालन स्वप्निल राचेलवार पहाड़ी बकरा एडवेंचर के निर्देशन में…

Read More