विकसित भारत संकल्प यात्रा : उज्ज्वला गैस से सुशीला, जानकी के उज्ज्वल होते सपने, झरना, डेरहीन को मिली 5 लाख तक के इलाज की गारंटी, त्रिवेणी, सावित्री को पानी भरने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता, ज्योति और पुन्नी का पूरा हुआ पक्के घर का सपना

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। यात्रा के दौरान लगाए गए शिविर स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं, युवा, सहित ऐसे हितग्राही जो पात्र हैं और जिन्हें योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है उनकी उम्मीदें भी पूरी हो रही हैं। महासमुंद जिला में अभी तक 377 ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा के शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। यात्रा के दौरान हितग्राही पूरे उत्साह से उन्हें मिले लाभ की जानकारी “मेरी कहानी मेरी जुबानी“ के रूप…

Read More

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम को बेहतर बनाएं : कार्यभार संभालते ही सचिव सह आयुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विभागीय कामकाज की समीक्षा

आश्रम-छात्रावासों की सुविधाएं दुरूस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार संभालते ही वीडियो कांफ्रेंिसग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों एवं परियोजना प्रशासकों को कामकाज में तेजी और कसावट लाने के निर्देश दिए। सचिव श्री दुग्गा ने कहा कि छात्रावास-आश्रमों में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। छात्रावास-आश्रमों में शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने…

Read More

कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रारंभ होंगे झूलाघर, महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती आबिदी ने दिए निर्देश, विभागीय कामकाज की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुने हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कम क्रेच (झूलाघर) की स्थापना की जाएगी। राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1500 झूलाघर की स्थापना करने का लक्ष्य दिया गया है। महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने महिला बाल विकास की समीक्षा करते हुए कहा कि गांव में सर्वे कर बच्चों का चिन्हाकन कर लिया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाए जाने वाले झूलाघरो में काम-काजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों की देखभाल की…

Read More

आदिवासी हमारे देश की शान हैं : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने संसद का भ्रमण किया, भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आदिवासी हमारे देश की शान हैं। उप राष्ट्रपति ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से आए आदिवासी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा “मैं आपको यही कहूंगा कि आप इस देश के मालिक हैं। आप जमीन से जितना जुड़े हुए हैं और कोई वर्ग नहीं जुड़ा हुआ है’’। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव…

Read More

फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, अपनी मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची

टाटामारी में पहुंच रहे विदेशी पर्यटक देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने की टाटामारी की सैर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का टाटामारी तेजी से टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। साल भर के भीतर देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने टाटामारी की सैर कर ली है। फ्रांस की एक पर्यटक को तो टाटामारी इतना अच्छा लगा कि वे दोबारा अपनी मां को…

Read More

राज्य में अब तक 118.81 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 25,678 करोड़ रूपए का भुगतान, कस्टम मीलिंग के लिए 76 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 118.81 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 25678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया…

Read More

शादी का सब्जबाग दिखाकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले जालसाज आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

आरोपी परमेश्वर यादव के विरुद्ध थाना लैलूंगा में दुष्कर्म का अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 16 जनवरी 2024 को थाना लैलूंगा में स्थानीय युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना आकर उसके गांव के परमेश्वर यादव (23 साल) के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 माह से शारीरिक शोषण करने का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाने की महिला उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा पीड़ित युवती से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसमें युवती बताई कि परमेश्वर यादव की उसके भाई से…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में हुए शामिल, मोहबंधा में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की, कहा – आदिवासियों का इतिहास गौरवशाली

समदर्शी न्यूज़, रायपुर :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के मोहबंधा में अमर शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने आदिवासी समाज का गमछा तथा पुष्पाहार से उनका भव्य स्वागत किया। श्री साव ने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मोहबंधा में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए …

Read More

केंद्र सरकार ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को अपराह्न 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज़, डेस्क : केंद्र सरकार ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपराह्न 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत…

Read More

प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों में लागू होगी एनजीडीआरएस प्रणाली, शासन द्वारा मार्च 2024 के पहले तक इस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में ई-पंजीयन साफ्टवेयर के स्थान पर राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (एन.जी.डी.आर.एस.) चरणबद्ध रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत् मार्च-2024 के पहले तक सभी पंजीयन कार्यालयों में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर को तीन पंजीयन कार्यालयों अभनपुर, महासमुन्द एवं धमतरी में प्रारंभ किया गया था। ई-पंजीयन प्रणाली की बीओटी अवधि समाप्ति उपरान्त अब सभी पंजीयन कार्यालयों में एन.जी.डी.आर. एस. साफ्टवेयर लागू…

Read More