मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि 

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की। इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक सुश्री लता उसेंडी, चैतराम अटामी,  विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक…

Read More

जवान श्री अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा – नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक श्री अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  श्री एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री एक्का ने अपने…

Read More

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया पवित्र ज्योति कलश, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर ज्योति जलाने मुख्यमंत्री ने की अपील

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।  …

Read More