समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सोमवार को भारत सरकार के शिक्षा सचिव, संजय कुमार और अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार बिपिन कुमार ने रायपुर में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खोलने की मांग करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में लगभग 32 फीसदी आबादी आदिवासी है। राज्य का करीब 50 फीसदी भूभाग जंगल है। ऐसे में यहां पर शिक्षा…
Read MoreMonth: February 2024
सहायता केंद्र में परिवारजनों से वनमंत्री केदार कश्यप ने की मुलाकात, समस्याओं का किया त्वरित निराकरण
अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों पर कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश, भू-माफियाओं की खैर नहीं-केदार कश्यप सहायता केंद्र का मिल रहा लाभ, समस्याओं का हो रहा तत्काल समाधान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को वनमंत्री केदार कश्यप ने सहयोग केंद्र में परिवारजनों से मुलाकात की। राष्ट्रीय कार्यालय के तर्ज पर भाजपा ने प्रदेश में कार्यकर्ताओं के सुविधा और समस्या निवारण के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत की है। सहयोग केंद्र में जनसमस्याओं का समाधान करते मंत्री श्री केदार कश्यप तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों…
Read Moreनौकरी और रोजगार देने में असफल मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा करने ओपी चौधरी युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा एक्स में वीडियो शेयर कर युवाओं को नौकरी सैलरी से बाहर आने दी जा रही सुझाव पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूर्व आईएएस सरकारी नौकरी का मजा लिए, नौकरी छोड़कर नेता बने और अभी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और अब युवा नौकरी ना मांगे इसलिए भ्रमित कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण हैं मोदी सरकार के द्वारा वादा अनुसार युवाओं को 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष…
Read Moreछत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ रही, अडानी के हित के लिये हसदेव में कटाई शुरू हो गई, 2 माह में नक्सलवाद और अपराध दोनों बढ़ गये – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ रही। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसानों को मिलने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया गया। गौठानों को बंद कर दिया गया जिससे 27 लाख से अधिक बहनें जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में काम करती थी बेरोजगार हो गयी। 13800 से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों को बंद कर दिया गया जिससे युवाओं के सर्वागीण विकास के लिये मिलने वाली…
Read Moreप्रदेश भर में कांग्रेस ने आयकर दफ्तरों के सामने किया विरोध प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मोदी सरकार के इंशारे पर कांग्रेस के बैंक खातों को आयकर विभागत द्वारा सीज करने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयक दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी जिलों…
Read Moreलोकसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा सीटे जीतेंगे – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा मुगालते में है कि राज्य में विधानसभा चुनावों की पुनरावृत्ति होने वाली है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेन्द्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किया था उन वायदों का क्या हुआ? मोदी सरकार के 10 वर्ष भाजपा की वायदा खिलाफी के स्मारक के रूप में याद किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस…
Read Moreकृषि मंत्री के निर्देश पर अमल शुरू : आदिवासी अंचल में शत-प्रतिशत किसानों का केसीसी बनाने विशेष अभियान
कोण्डागांव जिले के 377 गांवों में लगाया गया शिविर 9041 नए किसानों का बना केसीसी कार्ड, 8670 किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ पंजीयन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में किसानों के शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि मंत्री श्री नेताम ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दूरस्थ वनांचलों में निवासरत किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ…
Read Moreमंडी बोर्ड के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को, अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद हेतु भर्ती परीक्षा (एमबीडी23) का आयोजन 25 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/, चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in] जनसंपर्क की वेबसाइट https://dprcg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर, की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध लिकों में से…
Read Moreग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाईट पर लॉगिन कर देख सकते है अपना रिजल्ट
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in , https://vyapamaar.cgstate.gov.in एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है। गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रो.राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री…
Read More