समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दुर्गा महाविधालय के मनोविज्ञान विभाग एवम पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में आज एटीट्यूड एंड बिहेवियर चेंज के तहत लिंग संवेदीकरण (जेंडर सैंसिटाइजेशन) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्त के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें इस शब्द लिंग से ऊपर उठकर कार्य करना है एवं मॉडर्न सोच को कानों से सुनकर दिमाग पर लाना है ना कि इसे…
Read MoreDay: February 7, 2024
एयर फोर्स ने जीती महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
आर्मी स्पोर्ट्स की सेल राउरकेला पर एकतरफा जीत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने आज राजनांदगांव जिले में आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के विजेता टीम को पुरस्कृत किया। 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का फायनल मैच एकतरफा रहा, जिसमें इंडियन एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 5-1 गोल से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेला गया मैच भी एकतरफा रहा।…
Read Moreदिल्ली के रिकॉन इंस्टिट्यूट में नॉन सर्जिकल फेशियल रिजुवेनेशन टूल के रूप में प्लाज्मा पेन यूके पर डॉ. मान्या ठाकुर ने दिया व्याख्यान
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ईएनटी (कान नाक गला) एवं एचएनएस की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मान्या ठाकुर को विगत दिनों रिकॉन में नॉन सर्जिकल और सर्जिकल सौंदर्यशास्त्र पर सत्र का संचालन करने का अवसर मिला। रिकॉन इंस्टीट्यूट दिल्ली में बोटोक्स फिलर्स पर 2 घंटे की लाइव प्रदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई थी। डॉ. मान्या ने वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की और नॉन सर्जिकल फेशियल रिजुवेनेशन टूल के रूप में प्लाज्मा पेन यूके पर मुख्य व्याख्यान दिया। इसके साथ ही ईएनटी में चेहरे के सौंदर्यशास्त्र…
Read Moreमहंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 संपन्न : राजनांदगांववासियों ने महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा को वर्षों से सहेज कर रखा – खेल मंत्री टंकराम वर्मा
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम फिर से एक नये स्वरूप में आएगा राजनांदगांव की हॉकी की नर्सरी के रूप में बनी एक अलग पहचान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांववासियों ने महंत राजा सर्वेश्वर…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला सत्र न्यायालय जगदलपुर का किया वर्चुअल निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय बस्तर, जगदलपुर का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों विशेषकर पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। ऐसे लंबित प्रकरण जिनमें मध्यस्थता हो सकती है उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र निराकरण हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश एन.के. व्यास भी उपस्थित रहे जो कि जिला जगदलपुर के पोर्टफोलियो जज भी हैं। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने न्यायालय परिसर में स्थित प्राथमिक उपचार केन्द्र का…
Read Moreछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों पर अपराध दर्ज
परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार की होगी जांच समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इस प्रकरण की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराये जाने के राज्य सरकार के निर्णय के परिपालन में आर्थिक अपराध अन्वेषण द्वारा लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसी…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजातियों के आवास निर्माण का कार्य जोरों पर, सरकार के निर्णय से जगी उम्मीद, पक्के आवास का सपना होगा पूरा
प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कोल परिवहन से संबंधित परमिट तथा अन्य स्वीकृति होंगी ऑनलाईन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में की घोषणा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन से संबंधित एवं अन्य स्वीकृतियां देने की प्रक्रिया फिर से ऑनलाईन की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिज प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तथा सुशासन की दृष्टि से इन प्रक्रियाओं को ऑनलाईन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार में खनिज विभाग के संचालक द्वारा 15 जुलाई 2020 को…
Read Moreएडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता, मरीज की छाती पर बिना चीरे के ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व किया गया इंप्लांट
छत्तीसगढ़ में पहली बार एसीआई में हुआ ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) वाल्व-इन-वाल्व का पहला केस मुख्यमंत्री श्री साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इम्प्लांट (टीएमवीआर) वॉल्व इन वॉल्व प्रक्रिया के जरिए एक 70 वर्षीय महिला मरीज की जिंदगी बचाई। इस प्रक्रिया के साथ एसीआई पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में…
Read Moreछत्तीसगढ़ी संस्कृति से विदेशी छात्रों का प्रभावित होना गौरव का क्षण : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
शिक्षा मंत्री से साउथ कोरिया से आए छात्रों ने की सौजन्य मुलाकात पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से साउथ कोरियन छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने कहा कि विदेशी छात्रों का छत्तीसगढ़ी संस्कृति से प्रभावित होना हमारे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ASEZ साउथ कोरिया छात्रों से मुलाकात के…
Read More