विशेष….जब बगिया के फूल साथ-साथ मुस्कुराने लगे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर बच्चों से लेकर बड़े हो रहे थे गौरवान्वित, अपने माटी के लाल को फूल और गुलदस्ता देकर किया अभिनन्दन, दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर के बगिया को भला अब कौन नहीं जानता.. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गाँव है यह…और इस गाँव को ही बगिया कहते हैं…। आज इस गाँव बगिया में खिले हुए फूलों का एक साथ मुस्कुराना हुआ। एक तरफ वे फूल थे,जो खिले,पले बढ़े तो बगिया में, पर अब मुख्यमंत्री बनकर अपनी मुस्कान और पहचान हर जगह महका रहे हैं, वहीं बगिया के ये नन्हें-मुंन्हे फूल भी है,जो खिल तो चुके हैं, लेकिन अभी मुकाम पाने के साथ पहचान बनाना बाकी है। अपने…

Read More

आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, आपसे मिली ताकत से ही मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अपने जन्मदिन पर माता जी से लिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरती मुख्यमंत्री श्री साय ने की अपने गुरु की पूजा जन्मदिन की बधाई देने ग्रामीणों और शुभचिंतको की उमड़ी भीड़ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद समारोह में कहा कि आज सभी का आशीर्वाद, प्यार, स्नेह पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं है। आपका आशीर्वाद…

Read More

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा

हर साल अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री करते हैं गुरु की पूजा धर्मपत्नी ने आरती कर मुख्यमंत्री श्री साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं  समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी, जब बच्चों ने की मासूम मनुहार – सीएम सर हमसे मिलने आते रहिएगा, मुख्यमंत्री श्री साय ने मुस्कुराकर कहा-  ये तो मेरा घर है, मैं आता रहूंगा आपसे मिलने

समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मन में बच्चों के प्रति कितना स्नेह रखते हैं। यह उनके जन्मदिन के अवसर पर बगिया के आश्रम शाला में आयोजित न्योता भोज के दौरान छोटे-छोटे प्रसंगों में सामने आया। मुख्यमंत्री और बच्चों को जब भोजन परोसा गया तो मुख्यमंत्री ने अपनी थाली की मिठाई अपने बगल में बैठे बच्चों अनुज और सुमीत को दे दी। खाने के दौरान मुख्यमंत्री उनसे ढेर सारी बातें करते रहे। बच्चों को मुख्यमंत्री घर के मुखिया की तरह लगे। बच्चों को मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई, कहा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई, कहा डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह…

Read More

रेशमी धागों ने महिलाओं के जीवन में लाई खुशियां, कृमिपालन और कोसा उत्पादन से समूह की महिलाएं बनी स्वावलंबी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबन की डगर पर आगे बढ़ रही है। रेशम विभाग के कोसा कृमिपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बन गई है। जांजगीर चांपा जिले के विकास खंड पामगढ़ के ग्राम खोरसी की महिलाएं अमरीका साहू, संतोषी साहू, निशा साहू, छटबाई साहू, दुलेशवरी साहू, चंद्रीका साहू ने अर्जुन के पेड़ों पर रेशम से कृमिपालन से कोसाफल उत्पादन का काम शुरू किया है। महिलाओं ने बताया कि पहले अपने खेतों में खरीफ की फसल लेने के बाद सालभर मजदूरी की तलाश में रहते थे।…

Read More

छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे उत्कृष्ट कार्य

जन्मदिन के लिए शुभकामनाओं हेतु मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार प्रगट समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके…

Read More

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पहुना में रथ के शुभ आगमन पर उत्साह का माहौल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की समुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है। गौरतलब है…

Read More