समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रारंभिक सेवा परीक्षा-2023 के संबंध में जारी किए गए मॉडल उत्तरों के संबंध में सोशल मीडिया एवं मेल आदि के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में परीक्षार्थियों से प्राप्त हो रही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है। आयोग विषय-विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराएगा और प्रतिवेदन के आधार पर ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम जारी किए जाएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का…
Read MoreMonth: February 2024
टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों का भी दिल जीता जवानों ने, हेल्थ कैंप आयोजित किया, स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंची हिड़मा और देवा की माँ भी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पंचतत्वों विकास, विश्वास, सुरक्षा, न्याय और सेवा पर कर रही काम समदर्शी न्यूज़, रायपुर : गरगुंडा थाने के पूवर्ती तथा इसके निकटवर्ती गांवों को दंडकारण्य में माओवादियों की सबसे सुरक्षित पनाहगार कहा जाता था। पूवर्ती टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा और पीएलजीए बटालियन कमांडर देवा का गांव भी है। इन्हीं इलाकों से ही नक्सलवादी आतंकवाद का नासूर पूरे दंडकारण्य में पनपता था। माओवादी आतंकवाद के केंद्र इन गांवों में विकास की बुरी स्थिति थी। लोगों को विकास का लाभ देने का तथा इन इलाकों को…
Read Moreब्रेकिंग : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा 74 आर.आर. बैच के भापुसे अधिकारियों का जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत उनके नवीन पद पर पदस्थ किया जाता है…
Read Moreस्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन
समदर्शी न्यूज़,रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…
Read Moreमहिला सुरक्षा विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ : विभिन्न जिलों के थानों में पदस्थ 33 विवेचक अधिकारी को निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार दिया जायेगा प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो “बीपीआरएण्डडी” के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं उनके विरूद्ध घटित अपराध के प्रति प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को जागरूक करने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में दिनांक 19.02.2024 से 23.02.2024 तक 05 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में पदस्थ 33 विवेचक अधिकारी सम्मलित हो रहे हैं, जिन्हें बीपीआरएण्डडी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यशाला का उद्घाटन अकादमी के निदेशक रतन लाल डांगी द्वारा किया गया, जिन्होंने…
Read Moreनवीन भारतीय न्याय व्यवस्था और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में जिले के आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : दिनांक 18 फरवरी 2024 को रक्षित केन्द्र स्थित मीटिंग हॅाल में पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा नवीन भारतीय न्याय व्यवस्था और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में जिले के आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को दिया गया 1 दिवसीय प्रशिक्षण। भारतीय दण्ड संहिता और दण्ड प्रक्रिया संहिता को हटाकर नवीन भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को लागु करने भारतीय संसद के द्वारा माह दिसम्बर 2023 में पारित किया गया था कानून। केन्द्र सरकार द्वारा पुरानी भारतीय दण्ड संहिता में पर्याप्त संशोधन पश्चात् नवीन…
Read Moreअमानत में खयानत के मामले में पुलिस की कार्यवाही : भाडे़ की नगद राशि 25 हजार रूपये की लालच में टर्निंग के पास हाईवा वाहन खड़ी कर चालक हुआ फरार
प्रार्थी क्रेशर संचालक सियाराम यादव के रिपोर्ट पर धौरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी चालक अमरदीप किण्डो पिता एलियस किण्डो, उम्र 38 वर्ष, ग्राम बाड़ी खजरी थाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड को उसके सकूनत से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नगद 25000/- रूपये की बरामदगी प्रकरण के आरोपी के विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 08/02/2024 को प्रार्थी क्रेशर संचालक सियाराम यादव पिता दुखीराम यादव निवासी चन्देश्वरपुर, थाना…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन-2024 : निर्वाचन की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना ही निर्वाचन अधिकारी की योग्यता की कसौटी – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले
लोकसभा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग,सहायक रिटर्निंग और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि निर्वाचन की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना ही निर्वाचन अधिकारी की योग्यता की कसौटी है। निर्वाचन अधिकारी के प्रत्येक काम में यह प्रदर्शित होना चाहिए। लोकसभा आम निर्वाचन के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते हुए श्रीमती कंगाले ने ये बातें कहीं। नव…
Read Moreआपातकालीन स्थिति में दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च स्तरीय जांच एवं तत्काल सैम्पल रिपोर्टिंग हेतु वरदान साबित होगी ड्रोन तकनीक, ब्लड सैम्पल परिवहन हेतु 40 किलोमीटर की दूरी वाला ड्रोन परीक्षण उडान का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट यूज ऑफ ड्रोन टेक्नॉलॉजी इन हेल्थ सर्विस डिलीवरी के लिए छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का चयन हुआ। इसके अंतर्गत ड्रोन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर से ब्लड सैंपल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्राप्त किया जायेगा और जांच उपरांत रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर भेजी जायेगी। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को प्रथम ड्रोन ट्रायल किया…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों…
Read More