महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मोटिवेशनल सेमिनार एवं करियर वर्कशॉप में हुई शामिल, कहा – निरंतर अभ्यास से प्राप्त करें दक्षता

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार एवं करियर वर्कशॉप में शामिल हुई। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शैक्षणिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित इस मोटिवेशनल सेमिनार एवं करियर वर्कशॉप को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से आप दक्षता को प्राप्त करते हैं और सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समय-सारणी में पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा स्थान देने की बात…

Read More

ब्रेकिंग : मंत्रियों को जिले का प्रभार आबंटित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन द्वारा जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेशानुसार उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री…

Read More

बड़ी ख़बर : नियम-कायदों के उल्लंघन पर 4 खदान सील : खनिज एवं राजस्व विभाग की खदानों पर दबिश

चार स्थलों पर 150 घन मीटर रेत का अवैध भण्डारण जब्त खनिज के अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी। टीम द्वारा बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तूरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तूरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तूरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश…

Read More

लोकसभा निर्वाचन – 2024 : 5 फरवरी से होगी ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तर की जाँच, निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियों एवम उप  जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए ऑन लाइन प्रशिक्षण आयोजित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईव्हीएम) की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी) 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जाँच को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपादित कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट तथा वीवीपेट की प्रथम स्तर की…

Read More

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने गणतंत्र दिवस समारोह में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, 07वीं वाहिनी एन.सी.सी. डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर, श्री मनोज सिन्हा, कार्यकम समन्वयक (एन.एस.एस.) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही कंपनी कमांडर श्री बाबूलाल सोनवानी, दूसरी वाहिनी छसबल केम्प-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी, कंपनी कमांडर…

Read More

महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – आर्य समाज ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ के ग्राम तुरंगा के गुरूकुल आश्रम में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक श्री चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, डॉ. रामकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल…

Read More

मंत्री श्री देवांगन ने जिला कार्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट कार्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित सभाकक्ष का शुभारंभ किया। साथ ही परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी व मां भगवती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर नमन किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवनिर्मित सभाकक्ष परिसर का पूर्ण अवलोकन कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया। वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री…

Read More

डीएमएफ की राशि का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों में की जाए : मंत्री लखनलाल देवांगन

डीएमएफ अन्तर्गत शासी परिषद में प्रगतिरत कार्यों और नये प्रस्तावों पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि डीएमएफ की राशि गाइडलाइन के अनुरूप व्यय की जाए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के अंतर्गत जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यकतानुसार अधोसंरचना की पूर्ति की जा सकती हेै। वे आज कोरबा में आयोजित जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी परिषद को सम्बोधित कर रहे थे, बैठक में उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का लक्ष्य पहले ही हो चुका है पूरा : राज्य में 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी

राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शनिवार एवं रविवार को भी किसान अपना धान बेच सकेंगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि धान बेचने से शेष रह गये किसान अब  आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की…

Read More