महतारी वंदन योजना के लिए राज्य में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : , 10 फरवरी 2024/महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा…

Read More

अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश, कहा – पुलिस कप्तान सहित थाना स्तर के अधिकारियों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई

पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो पुलिस अपराधियों के लिए कठोर और आमजनों के लिए नम्र हो मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को किया संबोधित उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भी किया कार्यक्रम को संबोधित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो सबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  मुख्यमंत्री…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा थाना कमलेश्वरपुर के ग्राम सरभंजा में चलित थाना का किया गया आयोजन : सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जनता से मित्रवत व्यवहार रखकर आमनागरिकों की समस्याओं का मौक़े पर किया गया निराकरण

चलित थाना में विधिक जनजागरूकता के साथ साइबर अपराध, महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु थाना कमलेश्वरपुर के ग्राम सरभंजा में चलित थाना का आयोजन किया गया, चलित थाना में ग्रामीणों को महिला सशक्तीकरण, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों को यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी…

Read More

अवैध महुआ शराब के मामले में सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, 2 प्रकरणों में 21 लीटर अवैध शराब जप्त

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर 02 आरोपियों के विरुद्ध की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2100/- किया गया बरामद। समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय करने के मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी तारतम्य में थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सपना झगराहीपारा निवासी देवमुनिया राजवाड़े एवं महुआपारा निवासी भारती टोप्पो अपने मकान में हाथ भट्टी का बना हुआ अवैध महुआ…

Read More

10 बुलेट वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर हुई चालानी कार्यवाही, न्यायालयीन प्रकरण भी दर्ज

मॉडिफाइड साइलेंस पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर की गई कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा कुल 39 प्रकरणों मे 86400 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : सरगुजा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन एवं यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऐसे बुलेट वाहन चालकों एवं यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए…

Read More

शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता…. चोरी की 14 बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जप्त बाइक की कीमत करीब 7,50,000 लाख रूपये…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : गत 7 जनवरी 2024 को ग्राम सरिया थाना कापू निवासी हरिप्रसाद चौहान (उम्र 35 साल)_ द्वारा उसकी बाइक एचएफ डीलक्स सीजी 13 डब्ल्यू 2486 को गोपी टॉकीज के सामने इतवारी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर ओडिसा रोड गढउमरीया अपने बहन के घर आया था, जहां से शाम करीब 05 बजे अपनी मोटर सायकल से सब्जी लेने इतवारी बाजार…

Read More