अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के ‘सहायक उपनिरीक्षक श्री जीवनाथ गिरी’ व ‘प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मण राम भगत’ अपने पद से हुये सेवानिवृत्त. समदर्शी न्यूज़ – जशपुरनगर : जिला पुलिस बल जशपुर में सेवारत सहायक उपनिरीक्षक श्री जीवनाथ गिरी एवं प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मण राम भगत द्वारा दिनांक 29 फरवरी 2024 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में सादगी भरे सेवा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित करते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को…
Read MoreDay: February 29, 2024
सुकमा जिले के युवाओं ने दूसरे दिन देखे एयरपोर्ट, जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन एवं पुलिस मुख्यालय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के न्यौता पर रायपुर पहुंचे हैं युवा
थैंक्यू उपमुख्यमंत्री जी, सुकमा के माओवाद प्रभावित गांवों से आए आदिवासी युवाओ ने कहा शेर देखने का सपना हुआ सच छुक-छुक गाड़ी और आसमान में हवाई जहाज देख दौड़ पड़े युवा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के न्यौता पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा और पुवर्ती गांवों के 47 युवक युवती आजादी के 75 साल बाद अपने गांव से पहली बार बाहर निकले हैं। राजधानी रायपुर भ्रमण के दूसरे दिन एयरपोर्ट, जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन एवं पुलिस मुख्यालय देखने पहुँचे। जंगल सफारी में शेर पर…
Read Moreब्रेकिंग : हिन्दू धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर थाना कुनकुरी में दर्जन भर से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज
आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 153(क), 153(ख),295(क),505(2),109,294 भा.द.वि. का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी करनैल सिंह पिता स्वर्गीय मंगेश्वर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी चराई डांड, थाना कुनकुरी,(जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जशपुर) ने थाना कुनकुरी में दिनांक 28.02.24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.24 को सालिया टोली मिनी स्टेडियम कुनकुरी में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय एकता परिषद व राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय जनजागृति आम सभा का आयोजन किया गया था। जहां उपस्थित…
Read Moreचरित्र संदेह पर कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की अपनी मां की हत्या..आरोपी हुआ गिरफ्तार…. भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी से की गई घटना में प्रयुक्त टांगी, खून लगे कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 28 फरवरी 2024 की शाम को डायल 112 के माध्यम से थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को ग्राम बरलिया में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के हमराह थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम को आवश्यक…
Read Moreनिष्पक्ष निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता को सही ढंग से समझे अधिकारी – निलेश क्षीरसागर
निर्वाचन के दौरान मीडिया का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने प्रमाणन समितियां होंगी सक्रिय एमसीसी, एमसीएमसी, डीईएमसी के नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स का हुआ गहन प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने में निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। हर स्तर के अधिकारी आचार संहिता के सभी पहलुओं को जानें, तभी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा। लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की कड़ी में आज वे आदर्श…
Read Moreकेन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास 2 मार्च को : योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में यह देश का दूसरा केन्द्र होगा
केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे शिलान्यास 90 करोड़ की लागत से 24 माह में बनकर तैयार होगा 100 शैय्या युक्त अनुसंधान केंद्र समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में देश का दूसरा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास राजधानी रायपुर में 2 मार्च को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह इस कार्यक्रम अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreमुख्य सचिव ने महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित गाइड लाईन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और…
Read Moreप्रधान आरक्षक उदयनाथ राठिया को सेवानिवृत्ति पर शॉल, श्रीफल देकर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई….!
पुलिस बल रायगढ़ में नियुक्त होकर जिला रायगढ़ एवं वर्तमान जिला जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विभिन्न थानों में आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक के पद पर दिये हैं विभाग में अपनी सेवा. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिला पुलिस बल रायगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक उदयनाथ राठिया अपनी अधिवर्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर आज 29 फरवरी को जिला पुलिस से सेवानिवृत हुए हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी (IUCAW) निकिता तिवारी द्वारा शॉल, श्रीफल, प्रतीक-चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई। सेवा सम्मान कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित…
Read Moreयुवती का अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई विफल : अपहरण की सूचना पर एक्शन में आई रायगढ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती का किया सुरक्षित रेस्क्यू….!
चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को सरकंडा बिलासपुर में धर दबोचा, अपहरण के अपराध में भेजा गया जेल. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ : कल 28 फरवरी 2024 के सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए में रहने वाली युवती के घरवालों को युवती को बंधक बनाकर एक लाख फिरौती की मांग का मैसेज आया। गंभीर वारदात पर हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर 24 घंटे के भीतर युवती को बिलासपुर से सुरक्षित ढूंढ निकालकर युवती की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले युवक को…
Read Moreचाम्पा पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान की मूर्ति को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता आरोपिया संतोषी सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी नीम चौक चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 380 भादवि के अंतर्गत थाना चांपा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीधर सोनी उम्र 47 वर्ष नीम चौक सोनारपारा चाम्पा द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि चाम्पा पाढ़ी…
Read More