समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा आने वाले होली त्यौहार को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री एवं संग्रहण पर निगाह रख कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल 21 मार्च के शाम प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को उनके सक्रिय मुखबीर से बालसमुंद के पास तालाब किनारे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने के स्टाफ को मौके पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया ।…
Read MoreDay: March 22, 2024
होली त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न मिठाई दुकानों से जांच हेतु लिए गए नमूने
समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है जिसमें सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार जिला सरगुजा के समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. देवांगन…
Read Moreअवैध रूप से 30 लीटर नशीली ताड़ी को अपने पास रखने वाले आरोपी अशोक खाखा को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध नशीली वस्तु गांजा शराब, नशीली दवायें एवं नशे के अन्य वस्तुओं के बारे में पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो तथा समाज को भी नशा मुक्त किया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी…
Read Moreपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित : यूपीएससी की तर्ज पर अभ्यर्थियों के वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर जारी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें- जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रकाश सर्वे
जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम श्री प्रकाश सर्वे ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इस दिशा में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों के जगहों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। वहीं युवा मतदाताओं को मतदान में अधिक…
Read Moreएडिशनल एसपी ने ली डॉयल 112 स्टॉफ की मीटिंग, होली पर हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने सहित दिये की महत्वपूर्ण निर्देश…!
बेहतर कार्य के लिये पुलिस मुख्यालय द्वारा पुरस्कृत किये गये पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति -पत्र प्रदाय कर किया गया उत्साहवर्द्धन. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 मार्च 2024 को होली पर्व के मद्देनजर पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम द्वारा जिला रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत संचालित 05 थानों के डॉयल 112 के ईआरवी चालक और आरक्षकों की मीटिंग ली गई। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने बताया कि डॉयल 112 आमजन के लिए बेहद मददगार सिद्ध हुई…
Read Moreथाना कोटा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आठ लोगों के विरुद्ध 151 जा.फौ. के अंतर्गत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, भेजा गया जेल !
समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में आगामी होली त्यौहार एवं पंचमी के त्यौहार के मद्देनजर थाना अंतर्गत निगरानी/गुण्डा बदमाश एवं क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 151, 107, 116(3) जा.फौ. के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी-कोटा में पेश किया गया। जहाँ सभी आरोपीगण – 01.हिमांशु वर्मा पिता महेंद्र वर्मा उम्र 19 साकिन गनियारी थाना कोटा, 02.अभिषेक वर्मा…
Read Moreपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जांजगीर के दुकानों से भारी मात्र में बनावटी डरावनी मुखौटा को किया गया बरामद, सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए बिभिन्न प्रकारों के 1200 नग बनावटी मुखौटा को किया गया जप्त
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा : थाना जांजगीर पुलिस को सूचना मिला की जांजगीर के कुछ दुकानो में विभिन्न प्रकार के डरावनी मुखौटा की बिक्री की जा रही है, जिससे पहनने से लोगो को डराया जा सकता है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जाकर लगभग 1200 नग डरावनी मुखौटा को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Read More