मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : आकाश में गुब्बारों के माध्यम से जिला प्रशासन ने पलायन किये नागरिकों को भेजा बुलावा ‘घर आबे संगी’ !

जिला प्रशासन ने अपील की है कि वे अपने घर आकर 7 मई 2024 को मतदान करने अपने संबंधित मतदान केंद्र में जाए और लोकतंत्र के इस महान पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं. समदर्शी न्यूज़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 19 अप्रैल 2024 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पवनी के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री साहू ने इस अवसर पर जिले से पलायन किये नागरिकों को संदेश दिया है कि यह बुलावा के लिए प्रतीक के तौर पर…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंगसुवा निवासी राजेश नाग का तालाब के पानी में डूबने से 27 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पिता एतवार साय नाग हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम कुकरगांव निवासी समारी बाई का कुआं…

Read More

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय बालक-कन्या में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 मई तक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालय बालक-कन्या हेतु शैक्षणिक सत्र् 2024-25 में कक्षा 9वीं में (ऑनलाईन) प्रवेश की सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित-प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं से सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी…

Read More

जशपुर : समय-सीमा में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही, मीटर रीडींग कार्य से मीटर रीडर को हटाया

अनुमानित रीडींग भरे पर बिल अधिक आने के कारण पण्डरसीली एवं बेलडीह के उपभोक्ताओं ने दिया था आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर समय-सीमा में कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडर श्री रोनाल्ड खेस्स एवं श्री मनजीत गीत को मीटर रीडींग कार्य से हटा दिया है। विदित हो कि मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पण्डरसीली निवासी श्री शत्रुधन राम एवं ग्राम बेलडीह के श्री राम भगत राम के द्वारा बिजली बिल माफ करने हेतु एवं बिजली बिल अधिक आने के बाबत कलेक्टर के…

Read More

सरगुजा कमिश्नर ने जशपुर जिले में की आगामी लोकसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिलाई मतदान की शपथ

निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने में एसडीएम, तहसीलदार, सेक्टर अधिकारियों का होता है महत्वपूर्ण भूमिका-कमिश्नर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सरगुजा कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली और निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, डीएफओ जितेंद्र कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सेक्टर अधिकारी सहित सभी…

Read More

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक : महिला समूहों से फोन पर जुड़ते हैं विष्णुदेव साय, करते हैं सीधी बात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। हर दिन दो से तीन सभाएं ले रहे हैं। संगठन और पार्टी की बैठकों में शिरकत कर रहे हैं। चुनावी रणनीति को लेकर देर रात तक बैठकें कर रहे हैं। साथ में फाइलें भी निपटा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनावी व्यस्तता के बावजूद समय निकाल कर महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से मोबाइल पर सीधी बात भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लगभग हर दिन चुनावी सभा में जाने के पूर्व कुछ महिला समूहों से…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण में आरोपी 48 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया है न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के विरूद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 379 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी के कब्जे से एक नग चोरी किया गया दोपहिया वाहन किया गया बरामद. थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत संदेहियों/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रईस अंसारी साकिन अजिरमा गांधीनगर…

Read More

सरगुजा संभाग में जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया, अब लोकसभा में भी करना है – विष्णु देव साय

मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस जनता को भरमाने का कर रही है षड़यंत्र सरगुजा में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/सरगुजा : कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का किया उपयोग

बस्तर संभाग के सभी मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर संभाग श्री श्याम धावड़े और आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल शुक्रवार को जगदलपुर शहर के शहीद भगतसिंह हाईस्कूल में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक 75 में तथा  कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने भैरमगंज स्कूल स्थित मतदान केंद्र 104 में सपरिवार कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 50 प्रकरणों में कुल 27,000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल,आम नागरिकों से की गई यातायात के नियमों का पालन करने की अपील.

वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन से बात करने के मामले में 31 प्रकरण दर्ज कर 9300/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालन करने के मामले में 08 प्रकरण दर्ज कर 4000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. असंवैधानिक पार्किंग के मामलों में पुलिस टीम द्वारा कुल 03 प्रकरण में कुल 1100/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. अन्य यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 8600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर…

Read More