छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे, हमारी नीति भी ठीक है, नियत भी ठीक है  – विष्णु देव साय

पूरी कांग्रेस पार्टी शराब के पैसे से चली राजनांदगांव में फिर से संतोष पांडेय को जिताना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/पंडरिया : कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है – आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। जब तक…

Read More

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित : भाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी

भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है, जनता, किसान, महंगाई से जूझ रहे, मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों की सरकार है – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, आप सब मेहनती लोग हो, आप लोगों की मेहनत के कारण यह प्रदेश मजबूत बना है। हमारा जो स्वतंत्रता संग्राम था गांधी जी ने उसका नेतृत्व किया और बड़े-बड़े नेता थे अगर आप एकजुट नहीं होते, अगर इस देश की जनता एकजुट नहीं…

Read More

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी – विष्णु देव साय

मोदी और भाजपा सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुंची मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महासमुंद लोकसभा की जनता का भी सहयोग हो समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बसना : कांग्रेस सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास नहीं दिया। कई लोगों के मकान अधूरे के अधूरे रह गए। इसलिए कांग्रेस को गरीबों की आह लगी। जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। जबकि हमारी सरकार ने वादे के मुताबिक शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन 18 लाख गरीबों के आवास को स्वीकृति दी। क्योंकि हमारी नीति भी…

Read More

सूरजपुर पुलिस का चेकिंग अभियान : बस, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज का सघन चेकिंग, संचालकों को होटल-लॉज में ठहरने वालों के आईडी व पूर्ण विवरण के बाद कमरा देने व थाने में सूचना देने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : आगामी दिनों में सरगुजा में व्हीव्हीआईपी आगमन को लेकर सूरजपुर पुलिस एलर्ट है। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआईजी/एसएसपी का फरमान मिलते ही शनिवार को एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए गए।…

Read More

जशपुर : पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली आवश्यक दिशा निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 2 रायगढ़ के लिए नियुक्त किए गए पुलिस प्रेक्षक श्री मुख्तार मोहसिन ने  आज  शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल डोडकाचौरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल स्थल का निरीक्षण कर लोकसभा आम निर्वाचन से जुड़े तैयारियों का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने  बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष एवं सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने  बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह …

Read More

घरेलू बात को लेकर हुए लड़ाई-झगड़ा में पति ने पत्नी पर किया टांगी से प्राणघातक वार, आरोपी पति को जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर….!

आरोपित रोहित यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/2024 धारा 307 आईपीसी के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : ग्राम झलमला में रहने वाले अमन यादव (उम्र 22 वर्ष) द्वारा थाना जूटमिल में कल दिनांक 20 अप्रैल 2024 को आवेदन देकर उसके पिता रोहित यादव (उम्र 49 वर्ष) द्वारा उसकी मां दुर्गा यादव पर घरेलू झगड़ा-विवाद को लेकर टांगी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्टकर्ता अमन यादव ने थाना आकर टीआई मोहन भारद्वाज को बताया कि 17 अप्रैल के दोपहर करीब…

Read More

युवती से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही : अपराध कायम कर चंद घंटों में आरोपित को खरसिया में दबिश देकर पकड़ा और भेजा न्यायिक रिमांड पर…!

पहले शादी की बात कहकर पीडिता के साथ जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, बाद में बदनाम करने की धमकी देकर करने लगा शारीरिक शोषण. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 20 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर से दुष्कर्म मामले की बिना नंबरी अपराध डायरी असल अपराध कायम कर जांच के लिये थाना कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपराध पंजीकृत करने के साथ कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपित युवक गोपाल जांगडे निवासी खरसिया के लिये…

Read More

सुपरवाईजर से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही…. न्यायिक रिमांड पर पेश कर किया गया है जेल दाखिल.

घटना कर भाग रहे आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास धर दबोचा. आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 194 /2024 धारा 307, 452, 34 आईपीसी, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध थाना चक्रधरनगर में किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 19 अप्रैल की रात्रि 10:00 बजे थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत आमंत्रण होटल के समीप विदेशी शराब दुकान का सुपरवाईजर चित्रकांत जायसवाल द्वारा दुकान को बंद किया जा रहा था। उसी समय तीन अज्ञात युवक आए और दुकान खोलो कहकर विवाद करने लगे और जबरदस्ती दुकान…

Read More

योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार,  भाजपा नक्सलियों की पोषक, 40% प्रतिशत एडवांस कमीशन की सरकार चलाने वाले भ्रष्टाचार की बातें कर जनता को मुंह चिढ़ा रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये बयान ‘कांग्रेस की नक्सलवादियों से सांठ-गांठ है’ पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदित्यनाथ का बयान बेतुका और झूठा है। सारा देश और छत्तीसगढ़ जानता है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की पोषक तो भाजपा रही है, जिसके 15 सालों के छत्तीसगढ़ के शासन काल में नक्सलवाद बस्तर के 3 ब्लॉकों से निकल कर राज्य के 14 जिलों तक पहुंचा, यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री…

Read More

सायकल से अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन कर लौटे महेश नागवंशी, विधायक गोमती साय के हाथों हुए सम्मानित.

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने उनके गृह ग्राम पहुंच कर गमछा पहना कर किया सम्मानित. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी भाजपा कार्यकर्ता युवक महेश नागवंशी अपने निवास स्थान से साइकिल से अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन करके आने पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय उनके गृह ग्राम पहुंच कर उन्हें गमछा पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। महेश नागवंशी ने बताया कि उन्होंने अपनी अयोध्या…

Read More