समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले की तीनों विधानसभा सीटो में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। इनमें मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं है। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए आ रही है। उल्लेखनीय है कि यह विशेष बूथ महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। सभी संगवारी मतदान…
Read MoreDay: May 7, 2024
जशपुर : तीन मतदान केन्द्रों को दिव्यांगकर्मी कुशलता पूर्वक किए संचालित.
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान केन्द्र में सुबह से ही मतदाता हाथ में पर्ची लिए लाइन में लगकर अपने मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। वोट देने आए मतदाताओं ने बताया कि इस बार उनका मतदान करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। मतदान केन्द्र बहुत ही आकर्षक और सुन्दर लग रहा है। दिव्यांग केन्द्र में मतदाता मतदान कर बहुत खुश दिखाए दिए। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सुबह…
Read Moreजशपुर : नव दंपति के जोड़े मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र
किया मतदान, लिया सेल्फी और मतदान करने दिया संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर विधानसभा के विकासखण्ड मनोरा में बनाए गए मतदान केन्द्र माडो पहुंचकर नव दंपति जोड़े योगेश खाखा पत्नी करिश्मा खाखा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी ली और सभी को मतदान कराने का संदेश दिया। मरियमटोली माडो के रहने वाले योगेश खाखा 27 वर्ष के है, जबकि उनकी पत्नी करिश्मा 24 वर्ष की है। दोनों का विवाह हाल ही में हुआ है। उन्होंने बताया कि विवाह…
Read Moreतुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां अब विलुप्ति की कगार पर, राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव – विष्णु देव साय.
कांग्रेस में होता है नारियों का अपमान, तंदूर कांड इनके ही नेता ने किया. प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं हम. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/बगिया/कुनकुरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु पर सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि ये राम विरोधी लोग हैं, जो कुछ भी बोलते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा…
Read Moreरायगढ़ कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान, मतदान की तस्वीरें शेयर कर किये मतदाताओं से की वोट करने की अपील…!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिये आज सुबह वोटिंग निर्धरित समय पर प्रारंभ हुई। जिले के कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया, जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया। मतदान दिवस…
Read Moreब्रेकिंग : कुनकुरी में अचानक बदला मौसम, चलने लगी तेज हवाएं, मतदान के बीच शुरू हुई बारिश, छाया अंधेरा.
अचानक मौसम में आए बदलाव से मतदान के आंशिक रूप से प्रभावित होने की उत्पन्न हुई स्थिति. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कुनकुरी नगर में चल रहे मतदान के बीच दोपहर लगभग 4:00 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल उड़ने लगी, दिन में ही अंधेरा छा गया। जिसके कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। मतदान केंद्र के टेंट भींग गए। मतदान में आंशिक रूप में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति निर्मित हो गई है।
Read Moreमस्तूरी थाना क्षेत्र में ग्राम कर्रा में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार,कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर !
नाम आरोपी – परमेश्वर पैंकरा पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 38 वर्ष, सा. डकैईपारा पटना, थाना पटना, जिला कोरिया. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर/मस्तूरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 7 मई 2024 की सुबह करीब 6:30 बजे थाना मस्तूरी में फोन से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्रा में किसी व्यक्ति ने फरहदा निवासी लोचन धुरी नामक व्यक्ति के गले में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक़ किया गया। ग्राम गतौरा मुख्य मार्ग पर जे के कॉलेज…
Read Moreजशपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में उत्साह, सेल्फी जोन में ले रहे हैं सेल्फी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बाद सभी वर्गो के लोग सेल्फी जोन में जाकर सेल्फियॉ ले रहे हैं और सल्फीयों को सोशल मीडिया में टैग करते हुए मेरा वोट, मेरी ताकत, मैने भी मतदान किया, अब आपकी बारी जैसे संदेश लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया में इस प्रकार की तस्वीरें लगातार आ रही है। अब पहाड़ी कोरवा मतदाता भी सेल्फी लेने में दिलचस्पी ले रहे हैं। मतदान केन्द्र कादोपानी में 62 वर्षीय पहाड़ी कोरवा सागुराम अमिट स्याही लगी अंगुली दिखाकर…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के निर्देश पर मतदान केन्द्रों में पिलाया जा रहा है शुद्ध पेयजल
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। गर्मी के दिनों में डिहाइट्रेशन की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए कुछ अंतराल में पानी पीते रहना स्वास्थ्यवर्धक होता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम पंचायत तथा स्व सहायता समूहों की महिलाओं, समाजसेवियों, स्वयं…
Read Moreमतदान के लिए जबरदस्त उत्साह : चलने में पूर्णतः असमर्थ 25 वर्षीय दिव्यांग केशव यादव मतदान करने पहुंचा बूथ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : चुनाव को यूहीं नहीं लोकतंत्र कहा पर्व का जाता है। मतदाता इसमें अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे वह युवा हो या वृद्ध या दिव्यांग। सभी को अपने मूल्यवान मताधिकार का प्रयोग करना है। दिव्यांगों का उत्साह भी देखते बन रहा है। ऐसी ही तस्वीर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र मटपहाड़ से आ रही है। जिसमें 25 वर्षीय दिव्यांग युवा केशव यादव वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वोट प्रत्येक मतदाता की ताकत है। अपने मताधिकार का प्रयोग…
Read More