अवैध शराब पर छापेमारी : ग्राम तेलीकोट में पुलिस ने महुआ शराब बना रहे युवक को पकड़ा…. आरोपित पर चौकी खरसिया में की गई आबकारी एक्ट की कार्रवाई….!

आरोपी से 9 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के पात्र हुए जप्त. आरोपी रवि भारती पर पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज भी खरसिया क्षेत्र में थाना खरसिया व चौकी खरसिया पुलिस की कार्यवाही जारी रही। थाना खरसिया की टीम द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में ग्राम छोटे देवगांव में शराब रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब…

Read More

‘तनाव प्रबंधन में विपश्यना साधना कारगर‘ : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर पॉवर कंपनी में कार्यशाला आयोजित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : विश्व उच्च रक्त चाप दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन तथा ट्रांसमिशन कंपनी के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गुढ़ियारी रायपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सीताराम साहू-मुख्य अभियंता, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी सत्यजीत ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त महाप्रबंधक उमेश कुमार मिश्रा थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने कहा कि तनाव प्रबंधन में ध्यान साधना की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं। विपश्यना ध्यान साधना को लेकर…

Read More

चार जून को बीजेडी सरकार का एक्सपायरी डेट, दस जून को ओडिशा में बनेगी भाजपा सरकार – विष्णु देव साय

भाजपा के डबल इंजन सरकार से होगा ओडिशा का तेजी से विकास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में ली तीन जनसभाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बीरमित्रपुर/राजगांगपुर/सुंदरगढ़ : ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है। भाजपा सरकार बनने पर यहाँ किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, हमारी माताओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा। बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा। छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को…

Read More

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही : अवैध रूप से शराब बिकी करते हुए आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 37 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब की गई जप्त, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश !

घटना में प्रयुक्त जुपीटर क्रमांक सीजी 13 एएम 5233 कीमत 50,000/- रूपये किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक रायगढ श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जुआ-सट्टा, अवैध शराब व अवैध कारोबार पर नियंत्रण एवं अंकुश लगाने लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। प्रशिक्षु भापुसे एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में दिनांक 16 मई 2024 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि…

Read More

विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी, कांग्रेस मतलब झूठ की फैक्ट्री, बहकावे में नहीं आएगी जनता – विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों से किए गए सभी वादे को पूरे करने के लिए हम लोगों को अभी बहुत राजस्व की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन उसकी व्यवस्था हम कर लेंगे। छत्तीसगढ़ को भगवान ने बहुत फुर्सत में बनाया है। यहां खनिज संपदा भरपूर है, वनोपज है, यहां की धरती माटी उर्वरा शक्ति से भरपूर है, मेहनतकश किसान हैं। हम सब मिलकर इतना सोर्सेस इकट्ठा कर लेंगे कि मोदी की गारंटी में जो भी वादे हैं, उसे पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

Read More

सीएसआर फंड पर उद्योग प्रभावित जनता का अधिकार उनके विकास पर हो खर्च- धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सीएसआर फंड में गड़बड़ियां करने के लिए उसे अपने प्रभाव में खर्च करने की बात कर रही है सीएसआर फंड में पहला अधिकार जहां पर उद्योग लगा है वही की जनता का है. यह फंड उनके बेहतरी के लिए खर्च होना चाहिए. प्रभावित  क्षेत्र के विकास, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, पर्यावरण और उद्योग से हो रहे प्रदूषण के बचाव की दिशा में खर्च करने का नियम है उद्योग वहां पर लोगो की बेहतरी के…

Read More

साय सरकार किसानों को 3100 रु. एकमुश्त देने के वादा को पूरा करने में असफल उड़ीसा में जाकर झूठ बोल रहे – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन मतलब सिर्फ धोखा वादाखिलाफी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का मतलब समझ गई है यह सिर्फ धोखा और वादाखिलाफी है। प्रदेश के किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल एकमुश्त 3100 रुपए देने का वादा था जिसे पूरा करने में भाजपा सरकार असफल और नाकारा साबित हुई है। किसानों को धान बेचने के चार  माह बाद दो किस्तों में 3100 रु. भुगतान…

Read More

सरकार द्वारा वसूली के लिये व्यवसायियों को धमकाया जा रहा है – दीपक बैज

जमीनों के व्यापार में ‘विष्णु भोग’ के लिये बुलडोजर चल रहे छापे मारे जा रहे जमीन, रेत, सीमेंट, ट्रांसपोर्ट, राईस मिलर सभी वसूली से परेशान विष्णु भोग के लिये रेत के दाम तीन गुना, सीमेंट के दाम 30 से 50 रू. बढ़ गये समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पांच माह की भाजपा सरकार वसूली के लिये व्यापारियों को धमका रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा राज के पांच माह में ही अवैध वसूली से व्यापार और उद्योग जगत के लोग परेशान हो गये है। बिल्डर, जमीन…

Read More

सरिया एवं अन्य सामान को आम रास्ता में फैलाकर रखने वाले व्यवसायी को पुलिस अधीक्षक से मिली फटकार, भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर रोड में रखे सामान को हटवाया गया तत्काल.

व्यवसायी ने आम रास्ता से लगे स्थान पर सरिया एवं अन्य सामान को रखकर आवागमन को किया था बाधित. मार्ग व्यवस्था बाधित करने पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने की दी गई जानकारी. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह आज भ्रमण के दौरान तपकरा पहुंचे, वहां के एक व्यवसायी को स्टेट हाईवे से लगे आम रास्ता में सारिया एवं अन्य सामान को रखे हुये पाये जाने पर मौके पर जाकर उसे दुर्घटना होने की संभावना के बारे में फटकार लगाई गई, जैसे ही फटकार लगी…

Read More

एसडीएम ने पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बीएमओ पत्थलगांव एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजी, सामान्य वार्ड, आईसीयू और भण्डार कक्ष का अवलोकन किया। असपताल में अस्पताल में 29 मरीज सामान्य वार्ड  और 1 मरीज आईसीयू में भर्ती थे। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के 12 मरीज और एन आर सी में 18 बच्चे सकुशल पाए गए।…

Read More