अज्ञात मृतक के वारिसान को तलाश रही जूटमिल पुलिस, शनि मंदिर के पास घायल पडा मिला था युवक !

इलाज दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत 02 मई की सुबह शनि मंदिर के ढलान के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे संभवत: वाहन की ठोकर से चोट आयी थी। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने अस्पताल में अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया था, जिसकी ईलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में कल रात्रि (04 मई के मध्य रात्रि 01:35 बजे) निधन हो गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती के दौरान घायल…

Read More

पुलिस ने होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला चेक कर ली मुसाफिरों की जानकारी….संचालकों को बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की दी गई हिदायत….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम  सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने होटल, ढाबा, लाज और धर्मशाला चेक कर मुसाफिरों की जानकारी ली गई । पुलिसकर्मियों ने आगंतुक रजिस्टर चेक कर लोकसभा क्षेत्र के बाहर के रहवासियों को तत्काल क्षेत्र छोड़कर जाने की हिदायत दिया गया तथा संचालकों को चुनाव के परिपेक्ष्य में बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की सख्त हिदायत दिया गया है । लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में 07 मई को मतदान होना है । शांतिपूर्ण चुनाव…

Read More

कार्यवाही : खरसिया पुलिस ने ग्राम हालाहुली में शराब रेड कार्यवाही कर अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति को पकड़ा…..आरोपी से 37 पाव देशी प्लेन शराब और बिक्री रकम जप्त… आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ :  शुष्क दिवस से पहले अवैध शराब के संग्रहण को लेकर थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में सक्रिय किये गये मुखबीरों से जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 04 मई 2024 को थाना खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हालाहुली में कालेश्वर प्रसाद राठौर द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना खरसिया के उपनिरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन एवं हमराह स्टॉफ द्वारा ग्राम हालाहुली में संदेही कालेश्वर प्रसाद राठौर के मकान पर गवाहों के साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, उत्साह से लबरेज सीएम साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों…

Read More

राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कथनी और करनी में फर्क, इसलिए कांग्रेस की हो रही दुर्गति

एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की कगार पर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि – पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। उसके कथनी और करनी में फर्क है। जिसके कारण…

Read More

धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी – विष्णु देव साय

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया भारत को विश्व मित्र बनाना है चुनाव अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री दिखे कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक समदर्शी न्यूज़, रायपुर/सूरजपुर/बरमकेला : कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों को धान के अंतर की राशि को चार किश्त में तरसा-तरसा के देती थी। अब हमारी सुशासन की सरकार है एकमुश्त धान खरीदी हो रही है। क्योंकि हम जो बोलते हैं वो करते हैं, कांग्रेस पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलते। छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज…

Read More

मुझे यहाँ तक पंहुचाने वाले कार्यकर्ता हैं – विष्णु देव साय

कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे सभी ग्यारह सीटें मतदाता जानता है – भाजपा ही भारत का भविष्य है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कार्यकर्ता ही सब कुछ है, कार्यकर्ताओं की वजह से ही हम विधायक, सांसद बनते हैं। मुझे यहां तक पहुंचाने वाले भी कार्यकर्ता ही हैं। हर घर तक जाके एक-एक मतदाता से संपर्क कर जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराके वही जिताते हैं। इस लोकसभा चुनाव प्रचार के दरमियान भीषण गर्मी में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने अपना पसीना बहाया है उनका यही समर्पण…

Read More

पत्रकार वार्ता : भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश भर से जिस तरह के फीडबैक आ रहे हैं, लगातार होती रही चुनावी सभाओं में जैसी भीड़ उमड़ रही थी, जिस तरह माताओं-बहनों का स्नेह दिख रहा था, उससे वे इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी की पूरी ग्यारह सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनके…

Read More

हमारी माताओं बहनों के हक का पैसा कांग्रेस अपनी विदेशी महारानी को पांच साल तक पहुंचाते रहे, मोदीजी की गारंटी एवं विष्णुदेव साय के सुशासन ने महतारी वंदन योजना से आपको दिया गया आपका हक – गोमती साय

इस लोकसभा के चुनाव में हमें मोदी जी को आने वाले समय के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/जशपुर : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत भाजपा मंडल कांसाबेल में आयोजित महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय सम्मिलित हुई। विधायक गोमती साय ने महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित नारी-शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को मोदीजी ने हक देने का बिल संसद में पास कर दिया है। इस चुनाव में आपके आशीर्वाद से तीसरी बार…

Read More

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने ली चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल एवं डीकेएस अस्पताल की आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक ली तथा मरीजों की जाँच एवं उपचार व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उनके साथ विशेष सचिव स्वास्थ्य श्री चंदन कुमार, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया एवं सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई साहू भी मौजूद रहीं। अपर…

Read More