उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होगी ’’विशेष लोक अदालत’’

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कराए जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जो 29 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक माननीय उच्चतम न्यायालय में आयोजित रहेगा। छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सदस्य सचिव श्री अशोक कुमार लाल ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में छत्तीसगढ राज्य से संबंधित 142 प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चिन्हांकित किए गए हैं। इन चिन्हांकित प्रकरणों की सूची प्राप्त होने के उपरांत…

Read More

बड़ी कार्यवाही : सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता, 16 को नोटिस

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा तखतपुर ब्लॉक के शासकीय राशन दुकानों की जांच की गई। इसमें ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान…

Read More

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण

न्यायिक एवं रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बिलासपुर : उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिट, सिविल एवं क्रिमिनल शाखा में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर न्यायिक एवं रजिस्ट्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में 13 मई से 7 जून तक चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित…

Read More

प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू के चलते समर कैम्प स्थगित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैम्प को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा उक्त आदेश जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न के उनमें बहुमुखी कौशल के विकास के लिए प्रदेश में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा था।

Read More

विद्युत कंपनियों की बैठक में अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के तीखे तेवर : पाँच वर्षों में परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी.

बिजली आपूर्ति बहाली में विलंब के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश  समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आज कंपनी अध्यक्ष तथा प्रदेश के ऊर्जा सचिव श्री पी.दयानंद की बैठक की धमक रही। बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतों को देखते हुए श्री दयानंद ने ट्रांसमिशन कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया और जिन स्थानों पर आपूर्ति बहाली में निर्धारित से अधिक या गैरवाजिब समय लग रहा हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने…

Read More

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने समाजिक समावेशन कार्य समूह की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा विषयवार वर्किंग गु्रप गठित किये गये हैं। आज यहां नवा रायपुर स्थित नीति भवन में सामाजिक समावेशन विषय पर गठित कार्य समूह की प्रथम बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक समावेशन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में सामाजिक समावेशन के लिए प्रमुख लक्ष्य, चुनौतियां और विभागीय विजन के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। राज्य नीति आयोग के सदस्य…

Read More

’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने  वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक

’कृषि एवं वानिकी’’ विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने  लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर दिए सुझाव छत्तीसगढ़ को देश में सुपरफूड का केन्द्र बनाने, कौशल विकास, फसल चक्र, जैविक खेती तथा तकनीकीकरण पर दिया जोर समदर्शी न्यूज़, रायपुर :’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने ”कृषि एवं वानिकी” विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नवा रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। कृषि एवं वानिकी से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग…

Read More

भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल, मरीज़ जांच, इलाज़ और दवा के लिए दर-दर भटकने मजबूर, पांच महीनों में ही व्यवस्था चरमरायी, सरकारी अस्पतलों में गंदगी, कीड़े-मकोड़ों, चुहे और काकरोच बिलबिला रहे हैं – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में साय सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में टीवी तक की दवा उपलब्ध नहीं है। टीवी के मरीजों को जो पोषक आहार के लिए 500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती थी, साय सरकार आने…

Read More

हाई कोर्ट की टिप्पणी भाजपा सरकार के कुशासन का आईना – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कवर्धा सड़क हादसे में 19 मौतों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य में बेलगाम परिवहन व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है। यह राज्य सरकार की अक्षमता है कि मा. उच्च न्यायालय को स्वयं संज्ञान लेकर कड़ी टिप्पणी करना पड़ रहा है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है ‘‘रोज दुर्घटनायें हो रही है कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नेशनल हाईवे में हैवी…

Read More

भाजपा सरकार जनता को पर्याप्त बिजली तो दे नहीं पा रही है उल्टा दाम बढ़ा रही, बिजली के दाम में बढ़ोतरी महंगाई से पीड़ित जनता के ऊपर कुठाराघात – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली के दामों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करके महंगाई से पीड़ित जनता के ऊपर कुठाराघात कर रही है। भाजपा की सरकार जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं दे पा रही है। लेकिन जनता से पैसा वसूलने के लिए दाम जरूर बढ़ा रही है। प्रदेश में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मी के दिनों में आम जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रहा है लो वोल्टेज और बिजली कटौती आम बात…

Read More