जिला पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने हेतु अर्ध सैनिक पुलिस बलों के साथ जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में पैदल ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया !

लोक सभा चुनाव, सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है सतत निगरानी. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही हैं, जिसके लिए पूर्व से FST/SST टीम को गठित किया जा चुका है। जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र…

Read More

रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने वाले को किया गया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 3000/- रूपये को आरोपी से किया गया जप्त. आपरेशन प्रहार के तहत थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही. गिरफ्तार आरोपी – 1. अजय कुमार यादव पिता विदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पोंड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, छ.ग. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे प्रहार अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस…

Read More

कांग्रेसी भ्रम में नहीं आएगी जनता, मोदी जी और भाजपा को देगी अपना आशीर्वाद, भाजपा सरकार की नीति भी ठीक, नियत भी ठीक – विष्णु देव साय

देशवासियों के सुख-दुःख की चिंता करने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/प्रेमनगर/तखतपुर/भाटापारा : प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। क्योंकि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वजह से ही संभव हुआ है। श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए आदिम…

Read More

थाना सीपत के ग्राम सेलर में हुए अंधे क़त्ल को सुलझाने में मिली बिलासपुर पुलिस को सफलता : आरोपी द्वारा की गई जमीन बंटवारा की रंजिश को लेकर पिता की हत्या, माननीय न्यायालय में किया गया है पेश.

घटना के 48 घंटों के भीतर बिलासपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से आरोपी भागने में रहा नाकाम. घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एफ डीलक्स सीजी 10 एएल 1701 एवं प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त. नाम आरोपी – दीपक साहू पिता स्व. कुशल प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी सेलर, गुड़ी पारा थाना सीपत, जिला बिलासपुर छ.ग. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना सीपत में दिनांक 01 मई 2024 को रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि ग्राम सेलर…

Read More

पूरी भाजपा ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया कर दिया – विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता…

Read More

सरोज पांडेय शेरनी है : पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों से मिले सीएम विष्णु देव साय, मांगा समर्थन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम काज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है। अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए है, त्वरित निर्णय की ये गति सतत जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 4 सीटों…

Read More

सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल निलंबित, अश्लील हरकत पर एफआईआर दर्ज, महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का मामला

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने सहायक शिक्षक (टी)प्राथमिक शाला लोधिया को महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार तथा वाट्सअप के माध्यम से अश्लील चैट के मामले में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री पटेल को कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर में संलग्न किया गया है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक (टी) श्री ताराचंद पटेल प्राथमिक शाला लोधिया की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन-2024 में विधानसभा क्षेत्र…

Read More

अवैध रेत परिवहन के मामले में पांच सरपंच एवं तत्कालीन सचिवों को नोटिस, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

समदर्शी न्यूज़, गरियाबंद : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी संबंध में राजिम क्षेत्र के पांच गांवों के सरपंच एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम राजिम के द्वारा ग्राम पंचायत चौबेबांधा, रावड़, सिंधौरी एवं हथखोज के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों को गांवों में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदाजोशी में पूर्व में…

Read More

अंधे कत्ल का खुलासा : थाना प्रतापपुर पुलिस ने दो विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालिकाओं सहित चार को किया गिरफ्तार.

अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 152/24 धारा 302 भादसं. के अंतर्गत मामला हुआ था पंजीबद्ध, विवेचना के उपरांत पृथक से धारा 201, 34 भादवि जोड़ी गई. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : दिनांक 02 मई 2024 को वार्ड पंच विक्रम सिंह निवासी कटईपारा केंवरा से थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि संजय उर्फ मिथुन उम्र 35 वर्ष ग्राम चन्देली, थाना प्रतापपुर जो करीब 4-5 वर्षो से मोहल्ले के भगमेन कोरवा के घर में रहकर मजदूरी का काम करता था, उसका शव दिनांक 01 मई 2024 के रात…

Read More

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

04 घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ किया गया रेफर, सभी की हालत खतरे से बाहर समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे। जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार…

Read More