थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक- 435/2024 धारा – 160 भादवि का मामला दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09-10 जून 2024 की दरम्यानी रात में थाना सिरगिटटी अंतर्गत होटल पीटिशियन के इलूम बार में शराब सेवन करने महिला/पुरूष रात्रि में बिलासपुर शहर से आये थे, जो शराब सेवन कर इलूम बार के बाहर आपस में शराब के नशे में धूत्त होकर आपस में विवाद कर झगड़ा, दंगा-फसाद कर रहे थे।…
Read MoreDay: June 16, 2024
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद : 250 दिव्यांग जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामुहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग के अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामुहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यांे के दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर 19 जून को होगा आदिवासी क्षेत्रों में सिकलसेल जागरूकता शिविरों का अयोजन
प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य स्थानों में लगेंगे स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विश्व सिकल सेल के दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सिलकलसेल रोग से पीड़ित राज्य के आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विभागीय छात्रावास, आश्रमों तथा अन्य विद्यालयों में सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों के आयोजन की भी तैयारियां की जा रही है। भारत सरकार की ओर से अधिकारीगण 19 जून को…
Read Moreश्रम मंत्री श्री देवांगन 18 एवं 19 जून को विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 18 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में विभीय समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, प्रभारी अधिकारी, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल नवा रायपुर, कल्याण आयुक्त छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल एवं संचालक संचालनालय राज्य कर्मचारी बीमा सेवायें, नवा रायपुर को उपस्थित रहने निर्देशित किया है। श्रम मंत्री श्री देवांगन बुधवार 19 जून का सुबह 11 बजे श्रम विभाग के मैदानी अधिकारियों जिसमें…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा, छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब नही पड़ रही है किसी के पास हाथ फैलाने की जरूरत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए अनेक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गई है। आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं के द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा भी उनके पिता, पति, ससुर या उनके घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार…
Read Moreनवसंकल्प जशपुर के नए बैच के लिए हुआ प्रवेश परीक्षा का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में नए बैच में प्रवेश के लिए रविवार को दोपहर 11बजे से 1 बजे तक जिले के 4 विभिन्न परीक्षा केंद्रों – शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर, शासकीय महाविद्यालय बगीचा, शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव एवं सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के कुल 810 अभ्यर्थी उपस्थित रहे । एन ई एस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित एवं नवसंकल्प के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव परीक्षा के…
Read Moreजशपुर जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने हेतु अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रेट ड्यूटी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के अधिकारियों क मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गए है। इनमें श्रीमती जयश्री राजनपथे, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील जशपुर में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मनोरा तहसील श्री राहुल कौशिक प्र.तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील मनोरा, श्रीमती कमलावती सिंह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहसील बगीचा, श्री शेख मोहम्मद एजाज हाशमी, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को तहशील कांसाबेल,…
Read Moreजशपुर : ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं जाने किया अपील समदर्शी न्यूज़, जशपुर : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, प्रदीप कुमार साहू एव प्रशासन, पुलिस विभाग,सभी समुदाय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा गया…
Read Moreकैरियर चयन को लेकर अब विद्यार्थियों में नहीं रहेगा कन्फ्यूजन : जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के द्वारा सभी सरकारी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी माह से स्कूलों में यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। आज 60 विद्यालयों के शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में दिया गया। 14 जून से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में यूनिसेफ की कंसलटेंट और ट्रेनर श्रीमती रंजू मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों के साइकोमेट्रिक टेस्ट, कैरियर चयन में आने…
Read Moreखाद्य मंत्री ने जेवरा में किया प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कल शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास खंड के ग्राम जेवरा में 16 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने की। स्कूल जतन योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 13 जून को 6 माह पूर्ण कर…
Read More