समदर्शी न्यूज़, रायपुर । जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसडोल की चिरायु टीम के सहयोग से ग्राम अमरूवा की 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी जिसका जन्म से एक पैर नहीं था उसे नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कृत्रिम पैर लगवाया गया। बच्ची के पिता कृषक श्री हरिचन्द बरिहा बताते हैं कि लक्ष्मी का जन्म से ही बायाँ पैर नहीं है। बच्ची का…
Read MoreMonth: July 2024
आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1342 बच्चों का स्वर्णप्राशन
राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन समदर्शी न्यूज़, रायपुर । बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1342 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। …
Read Moreमहावृक्षारोपण अभियान : मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाएगा, छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ 85 लाख पौधों का होगा रोपण
छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई से समदर्शी न्यूज़, रायपुर । ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधा रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2024 को ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। ‘‘एक पेड़…
Read Moreमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों की शादी की चिंता हुई दूर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले घरों की बेटियों के हाथ पीले कर माता पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है। जिनकी घर में बेटियां होती है। उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर…
Read Moreपत्थलगांव विधायक गोमती साय का कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार : जनता ने किया सत्ता से बेदखल, पर हार को नहीं भुला पा रहे हैं भूपेश बघेल.
विरोध करने गए कांग्रेसी, विरोध भूल लगा रहे थे नेताओं के जिंदाबाद के नारे. वादे पूरे होते देख उड़े हुए हैं कांग्रेस के होश. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव | विधायक गोमती साय ने बिजली के मुद्दे कर कांग्रेस के विरोध प्रतिक्रिया देते हुए कहा भुपेश सरकार विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार का दर्द नही भूल पाई है। लोकसभा चुनाव में भी भूपेश बघेल को जनता ने धरती दिखा दी। विधायक पत्थलगांव श्रीमति गोमती साय ने कहा एक सीधे-साधे सरल आदिवासी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से कांग्रेस…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब तक 196.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज : कोरबा जिले में सर्वाधिक व सरगुजा जिले में सबसे कम दर्ज हुई औसत वर्षा
कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़, रायपुर । राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून 2024 से अब तक राज्य में 196.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 15 करोड़ रुपए लागत के 94 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन : कहा – शहरों के विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी
उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव की…
Read Moreकोरबा जिले में छापेमारी कर जूटमिल पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को ढूंढ निकाला…..नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल.
थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 143/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्ति पर मामला हुआ था पंजीबद्ध. धारा 366, 376 आईपीसी 4, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी त्रिदेव महंत (उम्र 19 साल) निवासी थाना क्षेत्र जूटमिल जिला रायगढ़ को किया गया गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ | पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम इंसान की खोज का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जूटमिल पुलिस ने गत माह 26 गुम इंसानों को ढूंढ निकाला और कल एक गुम नाबालिग की कोरबा जिले…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल : लोगों को मिली एक और नई सुविधा, भूमि-मकान आदि के पंजीयन के समय ऑनलाईन पेमेंट की सुविधा
राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में जुलाई माह से व्यवस्था लागू समदर्शी न्यूज़, रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा लोगों की सहूलियत…
Read MoreBREAKING : जशपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय के एक रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ; कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल पहुंचे दमकल की गाड़ी, पाया आग पर काबू, सभी बच्चे सुरक्षित
जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी आवासीय विद्यालय पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली समदर्शी न्यूज़, जशपुर । जशपुर के ढ़ोड़काचौरा स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के एक रूप में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जैसे ही घटना की सूचना मिली तत्काल एसडीएम को घटना स्थल पर पहुंचने की निर्देश दिए।घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद तत्काल एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया…
Read More