जशपुर : असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 201 पंजीकृत महिला श्रमिकों को किया गया है लाभान्वित

योजना के तहत 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से किया गया है हस्तांतरित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के द्वारा असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् कुल 101 पंजीकृत महिला श्रमिकों एवं असंगठित ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत 100 महिला श्रमिक सहित कुल 201 महिला श्रमिकों को बीस हजार के मान से कुल 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। श्रम विभाग…

Read More

नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : हर वार्ड में लगेंगे शिविर, समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही किया जाएगा निराकरण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की दिक्कतें दूर करने के दिए निर्देश नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी की अपील की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय…

Read More

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा : नन्हीं वर्षा को मिला व्हीलचेयर अब आसान हुआ सफर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है। राज्य के निःशक्तजनों के लिए सरकार सहारा बन रही है। जिसके समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। निराश्रित, बुजुर्ग एवं दिव्यांग हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं पर काम हो रहा है। जिला कांकेर, ग्राम गोतपुर आवास पारा निवासी 13 वर्षीय कुमारी वर्षा 80 प्रतिशत दिव्यांग है और चलने-फिरने में अक्षम है। उसे कहीं भी जाने के लिए…

Read More

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी : कुनकुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार

आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 32/24 धारा 109, 153(ए), 153(बी), 294, 295(ए), 34, 505(2) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रार्थी करनेल सिंह उम्र 52 साल निवासी चरईडांड़ ने दिनांक 28.02.2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12…

Read More

जशपुर जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता का दिया परिचय : लावारिस हालत में घूम रही महिला को कुनकुरी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ विगत दिनांक 24.07.2024 को कुनकुरी स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 50 साल इधर-उधर घूमने के बाद अकेली उदास होकर सुबह से बैठी थी, किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसकी सूचना थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह को मिलने पर वे महिला स्टाॅफ के साथ मौके पर जाकर महिला से पूछताछ किये, महिला द्वारा कुछ नहीं बोलने पर महिला स्टाफ के सहयोग से उस महिला को सुरक्षित थाने में लाया गया, वह महिला काफी डरी-सहमी सी…

Read More

ब्रेकिंग : राशन वितरण में अनियमितता चोरभट्टी की राशन दुकान निलंबित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी आदेश तक सेवा सहकारी संस्था मुक्ता द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।

Read More

हमारा छत्तीसगढ़ बन रहा है पर्यटन संपन्न : बिलासपुर और जगदलपुर स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया गया है। जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल ‘मयाली बगीचा’ के विकास के लिए इसे उप-योजना ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ‘प्रसाद’ योजना में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के…

Read More

पात्र राशन कार्डधारियों को राशन का नियमित वितरण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के राशन दुकानों की खाद्य निरीक्षक जांच किया। जांच में राशन दुकानों में माह जुलाई 2024 के आवंटन का राशन भंडारण होना किया गया है तथा दुकान संचालक के द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जुलाई 2024 को 250 राशनकार्डधारी को “बायोमेट्रिक” में उंगली का निशान लेकर राशन वितरण किया जाना पाया गया। खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा को उपस्थित ग्राम पंचायत रक्से के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि विक्रेता द्वारा बायोमेट्रिक कराए गए राशनकार्डधारी को कल राशन…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज : बीजापुर जिले में सर्वाधिक तथा सरगुजा जिले में सबसे कम हुई वर्षा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1131.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 184.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी…

Read More

स्काई-वॉक का निर्माण होगा पूरा : शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क चौड़ीकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाकर मुआवजा और चौड़ीकरण के लिए जमीन की जरूरत का कराया जाएगा परीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायकों एवं पूर्व विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी की गई रायशुमारी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर के अधूरे स्काई-वॉक के निर्माण को पूर्व निर्धारित ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। रायपुर के शारदा चौक से तात्यापारा चौक के बीच बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाकर…

Read More