स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से लोगों को किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितम्बर/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिशेक कुमार के निर्देश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत् अभियान के 12वें दिन जनभागीदारी से स्वच्छता दौड़, मैराथन, खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता उत्सव एवं पुरूस्कार का वितरण किया गया। जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाऐं ग्रामीणजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा वृहद रूप से भाग लिया।…
Read MoreDay: September 26, 2024
राजिम 132 के.व्ही. उपकेन्द्र का उन्नयन : किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने राजिम में बन रहा 220 के.व्ही. उपकेन्द्र.
ग्रीष्मकाल में बढ़ जाता है विद्यमान प्रणाली पर लोड, आगामी फसल-चक्र तक किसानों को वोल्टेज की समस्या न हो कर, उन्हें गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान करने का है लक्ष्य. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति के लिए अपनी पारेषण क्षमता में निरंतर वृ़द्धि कर रही है। इस कड़ी में राजिम स्थित विद्यमान 132 के.व्ही. उपकेन्द्र का 220 के.व्ही. में उन्नयन किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 82 करोड़ रुपए है, जिसमें 35 कि.मी. लंबी 220…
Read Moreमिनी माता सम्मान 2024 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितंबर/ छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024 हेतु ’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ हेतु आवेदन, नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। मिनी माता सम्मान के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। अतः ऐसी महिला, संस्था जिन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में महिला उत्थान के क्षेत्र में कोई भी विशेष कार्य…
Read Moreजशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत सहायक अभियंता एवं सहायक ग्रेड 03 के संविदा पर भर्ती हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर से दिए गए स्वीकृति के आधार पर संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जिले स्तर पर सहायक अभियंता एवं सहायक ग्रेड 03 संविदा, जनपद स्तर पर विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा रिक्त पद के लिए वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 10 अक्टूबर 2024 अपरान्ह 5.30 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। जिससे जिले के वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट…
Read Moreजशपुर में 1008.7 मिमी बारिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर 26 सितम्बर / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1008.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षाे की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1008.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 50.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 903.4 मिमी, मनोरा में 1386.2 मिमी, कुनकुरी में 1406.9 मिमी, दुलदुला में 916.6 मिमी, फरसाबहार में 607.4 मिमी, बगीचा में 1186.8 मिमी, कांसाबेल में 839.6…
Read Moreशासकीय विभागों में भर्ती का सिलसिला जारी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति एवं विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर सैनिकों सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति एवं भर्ती की लंबित प्रक्रिया शुरू करने की सहमति के बाद विभाग भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे…
Read Moreयातायात जागरूकता : यातायात पुलिस का विशेष प्रयास, वाहन चालकों और राहगीरों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी.
महिला रक्षा टीम, साइबर पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले की महिला रक्षा टीम, साइबर सेल और यातायात पुलिस सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज महिला रक्षा टीम, साइबर पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
Read Moreजशपुर : ओडिशा से गौ-मांस तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ग्राम केरसई के नागरिकों की सूचना पर हुई कार्यवाही, 59 किलो गौ-मांस बरामद
आरोपियों से गौ-मांस एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितंबर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 26.09.2024 के प्रातः 06 बजे केरसई की जागरूक जनता से थाना तपकरा को सूचना मिला कि ग्राम केरसई के पास रोड में मोटर सायकल क्र. ओ.डी. 23 ए/2318 में बनडेगा की ओर से तौसिफ हुसैन एवं सद्दाम हुसैन द्वारा गौ-मांस की तस्करी करते हुये आ रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रखा गया है। इस सूचना पर थाना तपकरा से पुलिस स्टाॅफ द्वारा तत्काल मौके पर…
Read Moreहाथी का हमला : एक की मौत, एक घायल, इलाज के लिए अंबिकापुर किया गया रेफर.
जशपुर विधायक की पहल से वन विभाग ने मृतक के परिवार को दिया 25 हजार रुपए का तात्कालिक आर्थिक सहयोग. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितंबर / जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित आगड़ीह के मरियम टोली में हाथी के हमले से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है, जबकि इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के अंबिकापुर रिफर किया गया है। घटना की जानकारी पाकर जशपुर विधायक के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि और भाजपा नेता तत्काल मौके पर…
Read Moreजशपुर : कुंभकारों को मिला बढ़ावा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 100 कुम्भकारों को दिए इलेक्ट्रॉनिक चाक, माटी कला को मिली नई ऊर्जा
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितम्बर/ पारम्परिक कलाओं से समृद्ध जशपुर में कुंभकारों की अद्भुत कला के सम्मान के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से जिले के 100 कुंभकार शिल्पकारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कुंभ शिल्प कला के मूर्धन्य कलाकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनसे चर्चा की। इस अवसर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रांत संरक्षक शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि जशपुर जिले में…
Read More