24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता : दूसरे दिन फुटबॉल के 13 मैच, 40 मीटर और 30 मीटर आर्चरी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमख़म

सर्वाधिक 9-0 गोल से जीती मध्य भारत की टीम रायपुर 29 दिसम्बर 2024/ राजधानी रायपुर में हो रही 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन फुटबॉल के 13 मैच खेले गए। फुटबॉल के सात मैच कोटा स्टेडियम पर और छह मैच यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर खेले गए । आज राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर आर्चरी की 40 मीटर और 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा भी हुई। आज के खेलों में जनजातीय खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया। फुटबॉल के मैच और परिणाम आज के खेलों में मध्य भारत…

Read More

कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

अपनी बुद्धि कौशल से डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अविस्मरणीय सेवा किया – दीपक बैज रायपुर/29 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देने श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। उपस्थित कांग्रेसजनों स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो को देश के लिये उनके योगदान तथा प्रधानमंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में उनके द्वारा किये गये महान कार्यो को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बृजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर 29 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी ने जो कार्य किये वे चिरस्थाई रहेंगे।  उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील…

Read More

अमित शाह के संकल्प व विष्णुदेव साय के निर्देशन से निश्चित ही मार्च-2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूर्ण होगा – विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा : मन की बात में बस्तर ओलंपिक को मोदी की सराहना से नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार को अपने प्रयासों की सार्थकता अनुभव हुई रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए जिन आयामों की शुरुआत पर जोर दिया है, उनमें से एक महत्वपूर्ण प्रयास बस्तर ओलंपिक भी रहा है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में रविवार को चर्चा…

Read More

नववर्ष कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बैठक आयोजित : वाद्ययंत्रों और ध्वनि उपकरणों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाईन का पालन करना अनिवार्य.   

रायगढ़ : आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले होटल संचालकों के साथ कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नववर्ष के आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। एडिशनल एसपी ने होटल संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए वे कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लें। कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार, कहा – बस्तर ओलंपिक का आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है

बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम रायपुर 29 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 117वीं कड़ी में देश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक-2024 की प्रशंसा की। श्री मोदी ने कहा पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। यह…

Read More

अंबिकापुर में दुपहिया वाहन चोरी के दो मामले में पुलिस की कार्यवाही : दो आरोपी गिरफ्तार… दो मोटर साइकिल की गई बरामद…आरोपी भेजे गये न्यायिक रिमांड में जेल.

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये कुल दो नग दुपहिया वाहन किये गये बरामद. पुलिस टीम द्वारा दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में की जा रही त्वरित कार्यवाही. आरोपी मुकेश उर्फ़ छोटू चेरवा पूर्व में चोरी की घटना कारित किया हैं, आरोपी आदतन किस्म का युवक हैं. अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दशगेंद्र सिंह साकिन बिल्हा बिलासपुर हाल मुकाम थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2024 को थाना…

Read More

घर में छुपा रखा था गांजा, पुलिस ने मारा छापा, महिला गिरफ्तार!

मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त रायगढ़/ तमनार पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर 2024 को ग्राम तमनार की निवासी श्रीमती खीरमति साहू के घर से 1.828 किलो अवैध गांजा जब्त किया।  थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।  सूचना के मुताबिक, आरोपिया अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग…

Read More

जशपुर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन, 70+ आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

जशपुर 29 दिसंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में जशपुर शहरी क्षेत्र में सुपरवाईज़र टी०एस० साहू, आर० एच० ओ० श्रीमती नीतू सिन्हा,  और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  आयुष्मान स्वास्थ्य मितानों एवं मितानिनों के संयुक्त प्रयास से 70+ वय वंदना कार्ड और 70 तथा  सामान्य कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर में  कुल – 84 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। शिविर लगाकर सभी छुटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल…

Read More

CG : मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी आयोजित

रायपुर, 29 दिसम्बर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपराह्न 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मंत्रीगण और अधिकारियों की उपस्थिति में होने वाली बैठक के फैसलों से प्रदेश की विकास योजनाओं और नीतियों पर असर पड़ने की संभावना है।

Read More