युवक को आत्महत्या हेतु उकसाने के मामले में जशपुर पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध किया अपराध दर्ज : युवक श्रवण यादव ने फांसी लगाकर कर ली है आत्महत्या….आरोपी फरार.

थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 78/24 धारा 108 भा.न्या.संहिता का अपराध किया गया दर्ज, आरोपीगण फरार हैं, गठित विशेष टीम कर रही है पतासाजी. मृतक का नाम – श्रवण यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम धौरापाठ थाना सन्ना. जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतक श्रवण यादव ग्राम धौरापाठ थाना सन्ना का रहने वाला है, उसका शव दिनांक 01 दिसंबर 2024 की शाम को मिला है, वह पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शव पंचनामा…

Read More

जशपुर में छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान से कराया गया रूबरू, रॉकेट और सेटेलाइट के मॉडल से समझाया गया

स्पेस टेक्नोलॉजी एवं रॉकेट टेक्नोलॉजी से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना की छात्राएँ हुई अवगत जशपुर, 02 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अंतरिक्ष अनुसंधान में विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने एवं एक्स्पोजर हेतु आईडीवाईएम फाउंडेशन इसरो के द्वारा ”अंतरिक्ष ज्ञान अभियान” के अंतर्गत जशपुर जिले के स्कूलों में अन्वेषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस एकलव्य आदर्श आावासीय विद्यालय सन्ना के छात्राओं को स्पेस टेक्नोलॉजी एवं रॉकेट टेक्नोलॉजी से अवगत कराया गया। पाँच सदस्य विशेषज्ञ दल के श्री सुभाष देवांगन, श्री शिव सिंह भदोरिया, श्री…

Read More

मुख्यमंत्री साय की पहल का क्या असर हुआ?  कैसे एक जशपुर की ग्रामीण महिला बनीं सफल उद्यमी? जानिए सबिता दीदी की कहानी…

सबिता दीदी ग्रामीण उद्यमिता की बनी मिसाल, बकरी पालन से खड़ा किया व्यवसाय जशपुर 02 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर  खूबसूरत गांव खुंटीटोली में एक अद्भुत बदलाव की कहानी उभरकर आई है। चंचल स्व सहायता समूह की सदस्य सबिता दीदी ने अपनी मेहनत, दृष्टिकोण और सामुदायिक समर्थन से अपनी साधारण शुरुआत को एक सफल बकरी पालन व्यवसाय में बदल दिया। वह ग्रामीण उद्यमिता की एक मिसाल बन गई हैं और उनकी कहानी आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। चुनौतियों से अवसरों तक…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : विधवा से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के आरोपी को झारसुगुड़ा से किया गिरफ्तार… भेजा गया जेल.

दुष्कर्म के फरार आरोपी सूरज चौधरी को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा से लाया पकड़ कर. दुष्कर्म करने से विवाहिता हो गई थी गर्भवती, आरोपी ने दवाई खिलाकर करा दिया था गर्भपात, आरोपी सूरज चौधरी उम्र 27 साल के विरुद्ध थाना फरसाबहार में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 450, 376, 376(2)(N), 313 भा.द.वि. का अपराध है दर्ज. जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक ग्राम कि प्रार्थिया उम्र 37 साल ने दिनांक 25 नवंबर 2024…

Read More

जशपुर की अंजना तिर्की : पति के देहांत के बाद मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और मुर्गी पालन के माध्यम से न सिर्फ आत्मनिर्भर बनीं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत की…पढ़ें सफलता की ये कहानी….

कभी मजदूरी कर अंजना करती थी जीवनयापन, अब आत्मनिर्भर बनकर दे रही लोगों को रोजगार, देखा था स्कूटी का स्वप्न अब बोलेरो और ट्रैक्टर भी है आंगन में, मुर्गी पालन द्वारा प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये की कर रहीं आय जशपुर,  नवम्बर 2024/ पति के देहांत के बाद अंजना की आर्थिक स्थिति और भी खराब होती चली गयी। अब तीन बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। बच्चों का पालन पोषण शिक्षा सहित अन्य खर्चों का भार उनके ऊपर आ गया था। कहते हैं ना कठिन परिस्थितियां इंसान की परीक्षा लेती है…

Read More

जशपुर: बढ़ती ठंड से बचाव के लिए जशपुर के सभी स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर : जिले में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों (सरकारी, निजी और अनुदानित) के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार, 30 नवंबर, 2024 से स्कूलों का समय निम्नलिखित प्रकार से रहेगा:दो पालियों में संचालित स्कूल:प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तकद्वितीय पाली: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तकएक पाली में संचालित स्कूल: सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे…

Read More

छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में इचकेला, जशपुर की सबसे अधिक खिलाड़ियों ने बनाया स्थान.

जशपुर की मिट्टी हमेशा से ही खेल प्रतिभाओं से भरी रही है. जशपुर : खेल प्रतिभाओं से भरी जशपुर की इसी परंपरा को बढ़ाते हुए  छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में जशपुर जिले के ईचकेला छात्रावास की चार  खिलाड़ियों क्रमशः अल्का रानी कुजूर (बरगांव), एंजिल लकड़ा (धारेन), तुलसीका भगत(पुरना नगर) और निकिता बाई ( कनमोरा) ने जगह बनायी, जो हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित बीसीसीआई ट्रॉफी खेलकर जशपुर लौटी हैं। जशपुर में महारानी क्रिकेट क्लब ईचकेला के टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें राष्ट्रीय…

Read More

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं जिला इकाई के समन्वय हेतु जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति.

रायपुर/जशपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं जिला इकाई के समन्वय हेतु जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें रजनीश कुमार सिंह को कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, राजा पांडे को बस्तर व कोंडागांव, सौरभ सिंह को कोरबा व सूरजपुर, भूपेन्द्र सवन्नी को रायगढ़ व जशपुर, अनुराग सिंहदेव को दुर्ग व भिलाई, रामजी भारती महासमुंद व गरियाबंद, संजय श्रीवास्तव को बलौदाबाजार व धमतरी, जगदीश (रामू) रोहरा को कवर्धा व बेमेतरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, भरत लाल वर्मा को कांकेर व बालोद, विकास मरकाम को नारायणपुर व…

Read More

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा : मकान मालिक समेत 12 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त

वसुधरा नगर में मकान मालिक अजय कुमार के घर अवैध हुक्का बार चलाने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार हुक्का बार के संचालक 1 श्रीकांत प्रजापति, 2 वेदात शुक्ला, 3 विनोद ठाकुर चलाया जा रहा था अवैध रूप से हुक्का बार प्रति घण्टे 400 रूपये की दर से चलाया जा रहा था हुक्का बार मकान मालिक को मिलता था कमिशन धारा 04, 21(1), 21(2) 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज बिलासपुर/ वसुंधरा नगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हुक्का बार…

Read More

ड्रिप सिंचाई से गेंदे की खेती : किसान करुणा सागर का सफल प्रयोग, पारंपरिक खेती छोड़कर गेंदे की खेती ने दिया करुणा सागर को मुनाफा

गेंदा फूल की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर किसान करुणा सागर पटेल सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 दिसंबर 2024/ जिले के विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बाँजीपाली के किसान करुणा सागर पटेल ने अपने मेहनत और सूझबूझ से खेती में एक नई सफलता की कहानी लिखी है। करुणा सागर, जो पहले रायगढ़ के जिंदल कम्पनी में काम करते थे, ने जब महसूस किया कि उनका मन वहां के काम में नहीं लग रहा, तो उन्होंने अपनी मिट्टी की ओर लौटने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनकी जिंदगी में बदलाव का एक अहम मोड़…

Read More