एक पेड़ मां के नामः सुदंर, स्वच्छ वातावरण के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ है बेहद जरूरी, अभियान के तहत जशपुर जिले में 3.55 लाख पौधों का रोपण और 2.32 लाख पौधों का हुआ वितरण

जशपुर, 20 दिसंबर 2024/ पहाड़ों, पठारों, नदी-नालों, घने जंगलों और हरी-भरी वनस्पतियों से समृद्ध जशपुर जिले की प्राकृतिक सौंदर्य सहज ही आकर्षित करता है। जंगल और इनमें प्राकृतिक तौर पर बसने वाले पशु-पक्षियों से ऐसा पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण होता है जो जीवन के लिए अनुकूल होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। जीवन के लिए सबसे जरूरी शुद्ध वायु, पेड़ों का कटाव रोकने और पर्यावरण अनुकूलता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके…

Read More

जशपुर : फरसाबहार विकास खंड के 6 संकुल केंद्र में बच्चों का जन्म प्रमाण बनवाने के लिए लगाया गया शिविर

जशपुर, 20 दिसंबर 24/ जिला प्रशासन के अंतर्गत सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के तहत फरसाबहार विकास खंड के 6 संकुल केंद्र में बच्चों का जन्म प्रमाण, आय जाति निवास, बनाने के लिए शिविर लगाया है। पालकों को अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण बनवाने के लिए कहा गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और बीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने विकास खंड में शिविर लगाकर जिन बच्चों का जन्म प्रमाण नहीं बना है। उनका शिविर…

Read More

जशपुर : गांव रौनी में स्वच्छता दीदीयों और गांव वालों ने सफाई अभियान कर स्वच्छता का दिया संदेश

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर जशपुर 28 दिसंबर 24 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंड में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर मनाया जा रहा है। इसी कढ़ी में बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत रौनी में आज   श्रमदान का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता दीदी,ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव एवं ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दी। और गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया।

Read More

जशपुर में खुशियों का बसेरा: 11 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का मकान! मुख्यमंत्री के सुशासन में आवास योजना का लाभ, परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान!

जशपुर 20 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्का मकान की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 24 तक कुल 11 हजार 49 मकान पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार पीएम जन-मन योजना के तहत 161 आवास विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को दिया गया है। रोटी कपड़ा और मकान जीवन की तीन सबसे मूल आवश्यकता है जिनकी पूर्ति के लिए हर व्यक्ति लगातार प्रयास करता है विशेष…

Read More

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए निर्देश, हर महीने होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

जशपुर 20 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाक्षक में सयुंक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय में प्रत्येक माह परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाश में लाये गये समस्यो का समय से निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों के समयमान वेतनमान एवं परीविक्षा अवधि के प्रकरणों के निराकरण भी समय पर करने की बात कही। बैठक में प्री मैट्रिक अ.जा.जा कन्या छात्रावास गम्हरिया…

Read More

आयोजन: स्व ओम प्रकाश साय के स्मृति में आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुई शामिल

जशपुर/ स्व ओम प्रकाश साय के स्मृति में बगिया में आयोजित की गई टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज गुरुवार को शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जो पूरे क्षेत्र में एक क्रिकेट माहौल बनाने में सफल रही। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से स्व ओम प्रकाश साय के योगदान और उनकी याद में आयोजित की गई थी, और इसमें ग्रामीण जनों की उत्साही भागीदारी रही।मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल…

Read More

पत्रकार वार्ता : अपराध का पर्याय है कांग्रेस, समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए – गुरु खुशवंत

खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेसी – नवीन मार्कंडेय रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही…

Read More

संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा, पहली बार सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने विपक्ष को सदन में घुसने से रोका – दीपक बैज

भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है रायपुर/ संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को सदन में प्रवेश से रोका गया। विपक्षी सांसदों के साथ सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने धक्का मुक्की किया। कांग्रेस के 81 वर्षीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया…

Read More

नशे में धुत्त युवक ने एक्सीडेंट को दिया लूट का रूप, पुलिस जांच में खुली पोल, दर्ज हुआ झूठी रिपोर्ट का मामला

अम्बिकापुर/ दिनांक 16/12/24 को थाना लखनपुर अंतर्गत सीएचसी लखनपुर से आहत सिमरत राम निवासी कोसगा को मारपीट की वजह से आयी चोट के ईलाज हेतु भर्ती होने का अस्पताली तहरीर प्राप्त हुआ था पुलिस टीम द्वारा तहरीर जांच पर सीएचसी लखनपुर जाकर आहत सिमरत राम से पूछताछ करने पर कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसे बाजारपारा रोड में मारपीट कर उसे चोट पहुंचाकर उसकी मोटर सायकल होण्डा साइन सीपी क्रमांक सीजी/15/ईडी/6340 को लूट कर ले जाना बताया गया,आहत का मुलाहिजा कर्ता डॉक्टर साहब से चोटों का एम०एल०सी० कराया गया, मुंह…

Read More

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 16 लाख का माल जब्त! छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक फैला था डीजल चोरों का जाल, पुलिस ने किया भंडाफोड़!

खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, गिरोह के 05 सदस्यों को उमरिया मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ़्तार थाना मणीपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही में मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। आरोपीगण अपने साथियो के साथ मिलकर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर देते थे घटना को अंजाम, आरोपियों द्वारा इस प्रकार की घटना पूर्व में कारित की गई थी। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर चोरी किया गया डीजल कुल किमती लगभग 6000/-…

Read More