माइक्रो फाइनेंस कंपनियां सुनिश्चित करें, ग्राहक के साथ फाइनेंशियल फ्रॉड न हो, लोन रिकवरी में अपनाएं कानूनी प्रक्रिया – एसपी दिव्यांग पटेल रायगढ़ : दिनांक 24 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रबंधकों के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा बैठक में खरसिया और धरमजयगढ़ सहित जिला मुख्यालय में सक्रिय माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों को उनके कंपनियों के लीगल डाक्यूमेंट्स उपस्थित होने सूचित कर बुलाया गया। बैठक का उद्देश्य…
Read MoreDay: December 25, 2024
अवैध कबाड़ पर कार्यवाही : पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा 3250 किलो कबाड़…ट्रक चालक गिरफ्तार…की गई कार्यवाही.
आरोपी चालक के विरूद्ध थाना जूटमिल में धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएसएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल जूटमिल पुलिस ने अवैध कबाड़ की बड़ी खेप पकड़ी है। यह कार्यवाही 23 दिसंबर की रात थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। कांशीराम चौक पर नाकेबंदी कर ओडिशा से आ रहे ट्रक में लदे अवैध कबाड़ को पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस…
Read Moreभाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा,विधायक मोतीलाल साहू का हुआ विरोध
रायपुर/ भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान फिर के बार जमकर हंगामा हुआ है। इस बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान माना स्थित टेमरी साहू भवन में जमकर हंगामा मचा है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मंडल के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य और छ:साल का अनुभव जरूरी किया गया था। इसके बावजूद चुनाव प्रभारी ने पैराशूट लैंडिंग अध्यक्ष थोप दिया गया है। जिसके विरोध में…
Read Moreजशपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर उठाईं प्रमुख मांगें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने बुढ़ापे की सुरक्षा, मानदेय वृद्धि और अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व पर सूरजपुर में मंत्री राजवाड़े के बंगले पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उक्त मांगों को समय पर पूरा करने मंत्री से आग्रह किया हुआ।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सभी समस्याओं को गंभीरता से सुन जल्द अमल करने का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया, कहा – छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी
रायपुर 25 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया
रायपुर 25 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मालवीय जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मालवीय जी ने नवयुवकों के चरित्र-निर्माण के लिए और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर 24 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षाविद, समाज सेवी और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ.गौर बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक थे। उन्होंने शिक्षा, कानून, और साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 289.32…
Read More