जशपुर : शिक्षा सत्र 2024-25 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 1 जनवरी से प्रांरभ

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatricscholarship.cg.nic.in/  वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही…

Read More

जशपुर के शहरी क्षेत्र दरबारीटोली में सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ का शुभारंभ हुआ है। योजना अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। इसी तारम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिए जाने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है।  कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज शहरी क्षेत्र के दरबारीटोली जशपुर में सुपरवाईजर श्री टी.एस. साहू, एएनएम श्रीमति नीतू…

Read More

जशपुर : नारायणपुर पुलिस ने गौवंश वध और गौमांस विक्रय के आरोप में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..गौमांस और हथियार बरामद…भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना नारायणपुर के ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा की घटना, आरोपियों के कब्जे से 05 किलो गौमांस, टांगी, छुरी, नगदी 400/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बी.एन.एस. की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 1. नरेन्द्र सन्यासी उम्र 40 साल निवासी रानीकोम्बो, 2. झमन सन्यासी उम्र 50 साल निवासी रानीकोम्बो, 3. जगरनाथ विष्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी बनकोम्बो, 4. धनकुंवर मिंज उम्र 44 साल निवासी बनकोम्बो. जशपुर/कुनकुरी…

Read More

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का किया निरीक्षण : धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने हेतु समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के दिए निर्देश

कोरबा 27 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के  धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में  पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, धान की नमी परीक्षण  सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से केंद्र में उपलब्ध…

Read More

शराब पीने के लिए रूपये पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आरोपी 01. शुभम दीवान उम्र 28 वर्ष (गुण्डा बदमाश) 02. प्रीतम महंत उम्र 24 वर्ष 03. कौशल प्रसाद उम्र 26 वर्ष 04. दिनेश डडसेना उर्फ किरी उम्र 26 वर्ष, 05. अशोक निषाद उर्फ छोटू उम्र 26 वर्ष सभी साकिनान बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा के विरुद्ध धारा 119(1),296, 351 (3), 115(2), 191(2), 191(3) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जांजगीर-चाम्पा/ मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक घटना 26.12.2024 के रात्रि को प्रार्थी/आहत अश्वनी जायसवाल व आहत सत्येन्द्र चैहान को प्रार्थी के ढाबा के…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम को कराया गया एक्सपोजर विजिट

जांजगीर-चांपा 27 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक्सपोजर विजिट कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि विजिट के दौरान उन्हें कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, नवा बिहान, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, महिला डेस्क तथा सायबर सेल आदि का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उक्त समस्त लाभार्थियों को प्रत्येक कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा उनके द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली प्रत्येक सुविधा सहायता की जानकारी प्राप्त हुई।…

Read More

पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुआँरियों को किया गिरफ्तार, 92 हजार 9 सौ 70 रूपये, मोबाईल, बाईक किया जप्त

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध बड़ी तत्परतापूर्वक लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 26.12.2024 के रात्रि में थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धनेशपुर में जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना से एसएसपी सूरजपुर को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पूर्ण सावधानी के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनेशपुर में घेराबंदी कर 6 जुआड़ी (1) गनपत…

Read More

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। ग्राम पिऊरी, थाना रामानुजनगर निवासी रमेश सिंह पिता बनारसी सिंह ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.12.24 के रात्रि करीब 8-9 बजे उदयराज सिंह के द्वारा अपनी पत्नी लीलावती को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर लोहे के राड से मारपीट किया तब उसका लड़का व भतीजा के द्वारा लीलावती को हास्पिटल ले जाने को बोले तो उनको धमका कर ले जाने से मना कर दिया, सुबह लीलावती की मृत्यु हो गई। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 138/24 धारा 103(1) बीएनएस…

Read More

सादगी से होगा राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से शोक, आयोजन में कई बदलाव हुए

स्वागत समिति के अध्यक्ष और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी रायपुर, 27 दिसंबर। गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने…

Read More

आपरेशन विश्वास: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा!

होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी बलौदाबाजार-भाटापारा/ जिला पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.12.2024 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी…

Read More