जशपुर, 19 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत जशपुर द्वारा मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण 20 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक जिला पंचायत सभागार जशपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और सभी कर्मियों को उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों की समुचित जानकारी देना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, और अन्य संबंधित कर्मियों को उनके कार्यों और…
Read MoreDay: January 19, 2025
जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द शुरू होगा: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मुख्यमंत्री की मंशानुरूप तैयार हो रहा है सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर, 19 जनवरी 2025/ बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के सामने तैयार हो रहे इस सुपर स्पेशियलिटी अस्प्ताल से बस्तर अंचल के लोगों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज, महारानी जिला चिकित्सालय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय परिजनों को सौंपेंगे अनुकम्पा नियुक्ति आदेश : नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए स्वीकृत किए हैं 353 नए पद
मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री श्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का होगा शिलान्यास 155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भी होगा शिलान्यास, 15.25 करोड़ के 70 कार्यो का लोकार्पण स्वच्छता दीदियों को किया जाएगा सम्मानित रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 जनवरी को आयोजित है कार्यक्रम रायपुर. 19 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 जनवरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के…
Read Moreसिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा
15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल: मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन रायपुर 19 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…जनहित के मुद्दों पर की चर्चा.
प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के विषय पर हुई चर्चा. रायपुर : आज दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और खिलाड़ियों के हित से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में खेल क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और खिलाड़ियों के लिए नव अवसरों को लेकर केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपना दृष्टिकोण…
Read Moreग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई मिसाल: सरकारी अस्पतालों में गूंज रही नवजातों की किलकारियां, खड़मा स्वास्थ्य केंद्र में 48 घंटे में 7 सुरक्षित प्रसव
ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव होने से लोगों का बढ़ा विश्वास गरियाबंद 19 जनवरी 2025/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल के दिशानिर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में बढोत्तरी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढा है, इसी विश्वास का प्रतिफल है कि जिले में अधिकांश प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हो रहे है। इसी संदर्भ में विकासखंड छुरा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा में 48 घंटे के अंदर नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से 7 नवजात बच्चों की किलकारियां गुंजी। …
Read Moreनशा मुक्ति व यातायात जागरूकता कार्यक्रम : यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहनें एवं नशाखोरी से दूर रहने का दिया गया संदेश.
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें, हमेशा बाईक चलाने पर हेलमेट पहने, फिल्म की तरह जीवन में नहीं होता रि-टेक – डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर. नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का प्रभावशाली संदेश. सूरजपुर : नशे की लत सिर्फ नशा करने वाले को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को परेशानी में डालती है। इसीलिए युवा नशाखोरी से दूर रहें और अच्छी शिक्षा हासिल कर उज्जलव भविष्य का निर्माण करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे, सुरक्षा के लिए…
Read Moreजशपुर: सड़क सुरक्षा सप्ताह में युवाओं ने दिखाई जिम्मेदारी, नागरिकों को दी जागरूकता
जशपुर, 19 जनवरी 2025/ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज महाराजा चौक पर नेहरू युवा केंद्र के युवाओं और यातायात पुलिस ने मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। युवाओं ने यातायात पुलिस के सहयोग से नागरिकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वैध नंबर प्लेट व लाइसेंस के साथ वाहन चलाने के महत्व को समझाया। इस दौरान यातायात पुलिस के जवान मनोहर लकड़ा ने युवाओं को यातायात नियमों और उनकी…
Read Moreग्राम तराईमाल में अवैध महुआ शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की रेड…10 लीटर शराब जब्त…एक आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी बसंत कुमार बंजारा (उम्र 40 वर्ष) के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धनवार पारा के निवासी बसंत कुमार बंजारा के घर पर छापा मारा गया। पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में बसंत कुमार बंजारा के घर की तलाशी ली, जहां आंगन में छिपाकर रखी गई दो प्लास्टिक जरिकेन में 10 लीटर महुआ…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दोकड़ा भाजपा मंडल की बड़ी बैठक : सैकड़ों कार्यकर्ता हुए सम्मिलित, एकजुटता पर दिया गया जोर….पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प.
गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय. कुनकुरी/दोकड़ा : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक…
Read More