बलौदाबाजार हिंसा के आरोपी की जमानत पर जश्न, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – यह अपराधियों के साथ गठजोड़ पर मुहर.

प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस विधायक यादव की जमानत पर रिहाई का जश्न मनाने को निकृष्ट और शर्मनाक राजनीतिक आचरण बताया, कहा – यह चल रही जाँच और न्यायिक प्रक्रिया की खुली अवहेलना भी है. बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी कांग्रेस के अराजकतावादी टूलकिट एजेंडे का एक कलंकित अध्याय है, जिसमें कांग्रेस के विधायक यादव की संलिप्तता उजागर होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी – प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा रायपुर. 21 फरवरी 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बलौदाबाजार हिंसा और अग्निकाण्ड के मामले…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया रायपुर, 21 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि…

Read More

नन्ही मुस्कानों संग मुख्यमंत्री साय का खास जन्मदिन! : मुख्यमंत्री ने बालिका गृह में मनाया जन्मदिन, बच्चियों को दिया खास तोहफा

बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही  मुस्कानों के साथ सादगीपूर्वक मनाया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने विशेष दिन को इन नन्हीं मुस्कानों के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की खुशियों में भागीदार बनना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालिका गृह में बच्चियों के संग केक काटा, उनके साथ समय बिताया और उनकी मासूम हँसी और…

Read More

4 मार्च को मनाया जाएगा लाइनमेन दिवस : राष्ट्रीय स्तर पर होगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित लाइनमेन का सम्मान.

लाइनमेन के सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय भी किए जाएंगे. रायपुर. 21 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कार्यरत विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को रेखांकित करने तथा उनके कल्याण हेतु विविध आयोजन करने हेतु 4 मार्च 2025 को लाइनमेन दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए प्रत्येक राज्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेन के नाम भी मंगाए गए हैं, जिनमें से चयनित लाइनमेन को राष्ट्रीय…

Read More

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता में कहा- दूसरे चरण में कांग्रेस को भाजपा पर बड़ी बढ़त, 89 जिला पंचायत, 548 जनपद और 2780 सरपंच पदों पर कब्जा

रायपुर/21 फरवरी 2025। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि पहले चरण के समान ही दूसरे चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और सरपंच के प्रत्याशी अधिक चुनाव जीतकर आये है। दूसरे चरण में जिला पंचायतों में 138 क्षेत्रों में से कांग्रेस समर्थित 89 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। 899 जनपद सदस्यों में कांग्रेस समर्थित 548 चुनाव जीत कर आये है। इसी प्रकार दूसरे चरण…

Read More

थाना प्रभारी लखनपुर आईपीएस मयंक मिश्रा ने नगर के व्यापारियों संग की बैठक, यातायात व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन

अम्बिकापुर, 21 फरवरी 2025/ लखनपुर नगर के मुख्य मार्केट में यातायात समस्या को लेकर नए थाना प्रभारी लखनपुर आईपीएस मयंक मिश्रा ने 21 फरवरी दिन शुक्रवार की शाम लखनपुर थाना परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक की। लखनपुर थाना से लेकर नगर के मुख्य मार्केट होते चंदनई नदी पुल तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर व्यापारियों के साथ विषय वार चर्चा किया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की है । साथ ही थाना प्रभारी आईपीएस मयंक मिश्रा ने कहा कि…

Read More

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने मतदान सुव्यवस्था को लेकर ली बैठक, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 फ़रवरी 2025/ सारंगढ़ ब्लॉक में पंचायत के तृतीय चरण चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र में भीड़ को निर्धारित सीमा के बाहर रखा जाना चाहिए। मतदान कार्य को समय अनुरूप करते जाना चाहिए। 3 बजे परिसर में मौजूद मतदाताओं को पर्ची वितरण करना चाहिए। पिछले दिनों बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लॉक में प्रथम और द्वितीय चरण चुनाव में…

Read More

कलेक्टर ने ली पीएम श्री स्कूल के प्रचार्यों की बैठक, शैक्षणिक और अधोसंरचना सुधार के दिए निर्देश

बलौदाबाजार-भाटापारा, 21 फ़रवरी 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी नें शुक्रवार को पीएम श्री स्कूल के प्रचार्यो की बैठक लेकर शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्यक्रम, अधोसंरचना, मानव संसाधन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित मानदण्ड अनुरूप स्कूल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये। कलेक्टर नें कहा कि पीएम श्री स्कूल केंद्र प्रायोजित योजना के तहत संचालित किये जा रहे हैं जिसका उद्देश्य न्यायसंगत, समवेशी और मनोरंजनपूर्ण वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने जिले में संचालित सभी 12 पीएम श्री स्कूल को निजी…

Read More

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत पुलिस की सख्ती जारी: 66 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹20,400 समन शुल्क वसूला

दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 15 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹4500 समन शुल्क किया गया वसूल बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹6600 समन शुल्क किया गया वसूल नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹7500 समन शुल्क किया गया वसूल बलौदाबाजार-भाटापारा, 21 फरवरी 2025/ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही…

Read More