रायपुर 16 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के द्वारा आयोजित दिव्यागजन सामूहिक विवाह समारोह में 31 दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों के उत्थान का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह आयोजन भी देवतुल्य दिव्यांगजनों की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने परिषद द्वारा विगत अनेक…
Read MoreDay: February 16, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं से की वोट अपील
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को और अधिक गति देने एवं मोदी गारंटी के वादों के समुचित लाभ हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को वोट दें रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 53 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम…
Read Moreनगरीय निकायों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे, राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई
भाजपा को मिली प्रचंड जीत जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर – गृह मंत्री श्री अमित शाह यह ऐतिहासिक विजय डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोशल मीडिया में लगा बधाईयों का तांता रायपुर| नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर केंद्रीय नेतृत्व बहुत खुश नजर आया। केंद्रीय गृह मंत्री…
Read Moreशादी में खुशी, लेकिन चोर ने बढ़ाई परेशानी! पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, जेवर व नकदी सहित आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को ग्राम टांगर थाना कांसाबेल जिला जशपुर निवासी प्रार्थियां आरती कौशिक ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.02.2025 को सपरिवार भांजा के शादी में शामील होने अग्रसेन भवन विश्रामपुर आये थे शादी होने के बाद दिनांक 15.02.25 के करीब 4.30 बजे सभी सो रहे थे तभी कोई अज्ञात चोर कमरे…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे!
महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। अम्बिकापुर/ सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 15/02/2025 को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के पहचान का निरंजन एक्का पिता झपकू एक्का निवासी ग्राम तेन्दूपारा थाना मणीपुर का रहने वाला दिनांक 12.10.2024 को अपने परिचित के घर मठपारा में ले जाकर प्रार्थिया से शादी करूंगा बोलकर…
Read Moreअवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन कबाड़ के साथ ट्रक जब्त!
रायगढ़, 16 फरवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा और कबाड़ पर कार्रवाई के क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना के आधार पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 14 फरवरी की रात टीआई मोहन भारद्वाज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से आ रहा 14 चक्का ट्रक (क्रमांक ओड-09 जी 9817) अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस ने काशीराम…
Read Moreजशपुर : जनपद पंचायत बगीचा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 245 मतदान केंद्रों के लिए 260 मतदान दल किए गए रवाना! प्रशासन अलर्ट!
जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग बच्ची को खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था विधि से संघर्षरत बालक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 16 फरवरी 2025/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत् प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें पुलिस…
Read Moreकैंसर, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल व अग्रवाल महिला मंडल कुनकुरी का सराहनीय प्रयास
कुनकुरी, 16 फरवरी 2025: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल महिला मंडल, कुनकुरी के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर रोग, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर” पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी 2025, सोमवार को अग्रसेन भवन, जैन मंदिर के बगल में, कुनकुरी (छ.ग.) में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में डॉ. रवि जायसवाल, जो कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर जिले में कब और कहां रहेगा अवकाश? जानें पूरी डिटेल्स!
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही सामान्य अवकाश रहेगा 17 को बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी…
Read More