महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था…

Read More

वाहन बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : ई-रिक्शा के बैट्री व चार्जर चोरी के 5 प्रकरणों में शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में पेश.

चोरी के प्रकरण में रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर सरकण्डा पुलिस ने की कार्यवाही.   05 अलग-अलग प्रकरणों में चोरी गई मशरूका 16 नग बैटरी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा कीमत 138000/- रूपये आरोपियों के कब्जे से बरामद. गिरफ्तार आरोपी – 01. सुनील साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 02. ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू पिता राज कुमार खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.). बिलासपुर. 20 फरवरी 2025 : प्रकरण…

Read More

विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उठाए गंभीर सवाल : कहा- विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण की गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक

रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  छत्तीसगढ़ में कार्यरत कुछ गैर-सरकारी संगठनों  को दी गई फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी सहायता का उपयोग धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म मानने की स्वतंत्रता है। लेकिन जब अशिक्षा, गरीबी, चंगाई या लोक-परलोक के नाम पर लोगों को बहकाकर या प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता…

Read More

जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य…

Read More

छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग, इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात

रायपुर, 20 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने  भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण…

Read More

अवैध मवेशी तस्करी पर बड़ा एक्शन : रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मवेशी तस्कर सहित चार आरोपी गिरफ्तार कर 11 मवेशी कराए मुक्त..वाहन जब्त.

थाना माना में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही. आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत भी की गई कार्यवाही. रायपुर. 20 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 19 फरवरी 2025 को थाना माना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन के पीछे डाला में मवेशी भरकर परिवहन करते माना की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन रायपुर, 20 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को…

Read More

नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम: आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि रायपुर 20 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और…

Read More

उत्तरप्रदेश से नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप लाकर बेचने की थी साजिश, 249000 रुपये के अवैध कफ सिरप और नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 149 नग प्रतिबंधित अवैध कफ सिरप एवं 200 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती 249000/- रुपये किया गया बरामद। अम्बिकापुर, 20 फरवरी 2025/ प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री में शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 20/02/25 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल गुप्ता, चंदन सोनी एवं अजीत सिंह तीनो मिलकर भारी मात्रा में अवैध कफ…

Read More

यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 119 वाहन चालकों पर भारी चालान

दिनांक 19.02.2025 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 22 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹6600 समन शुल्क किया गया वसूल बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹10,200 समन शुल्क किया गया वसूल नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹8400 समन शुल्क किया गया वसूल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹38,500 समन शुल्क किया गया वसूल बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 फरवरी 2025/ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा “आपरेशन…

Read More