जशपुर : हाईवे ढाबों और मेडिकल स्टोर्स पर होगी कड़ी जांच, अवैध शराब और नशीली दवाइयों की बिक्री रोकने प्रशासन का बड़ा कदम, कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन

स्कूलों में ‘नो टोबैको’ जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर होगी कार्यवाही जशपुर, 25 फरवरी 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई तीव्र करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कलेक्टर ने हाइवे पर बने ढाबों में निरन्तर जांच कर अवैध रूप से शराब के विक्रय किये जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए आबकारी विभाग को दल बनाकर…

Read More

कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफलता के मंत्र सिखाए, लक्ष्य निर्धारण और नोट्स बनाने की दी सलाह

जशपुर 25 फरवरी 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 6 से 11 के बच्चों को परीक्षा के बेहतर तैयारी और कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करे अपने प्रतिदिन की दिनचर्या निर्धारित कर लें विषय को छोटे छोटे भागों में बांटकर तैयारी करे साथ ही मोबाइल फोन , टीवी से दूरी बनाए ताकि आपका लक्ष्य न भटके। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर…

Read More

बड़ी ख़बर : अब राजस्व कार्य होंगे आसान! सकर्रा में खुली उप तहसील, 25 गांवों के लोगों को मिली बड़ी सौगात

बिलासपुर,25 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित किया गया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द वहां नायब तहसीलदार बैठना शुरू कर देंगे। तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का गठन संभव हो सका है। फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में उप तहसील का काम-काज शुरू होगा। इससे उस इलाके के 7…

Read More

कसडोल : किराना दुकान में घुसे बदमाश, मारपीट कर ब्लेड से किया हमला, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार !

आरोपियों के विरूद्ध थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 130/2025 धारा 296,351(3),115(2),3(5),118(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के छः घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को लिया गया हिरासत में आरोपियों के नाम – 1. लक्ष्य उर्फ लक्की साहू उम्र 21 साल निवासी महामाया पारा कसडोल थाना कसडोल, 2. सूरज उर्फ छोटू साहू उम्र 19 वर्ष निवासी महामाया पारा कसडोल थाना कसडोल. बलौदाबाजार-भाटापारा. 25 फरवरी 2025 : प्रार्थी गुलशन साहू निवासी चांटीपाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी सिरपुर रोड…

Read More

दुलदुला में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम: ग्रामीण महिलाओं को सिखाई गई बैंकिंग और बचत की बारीकियां

जशपुर-दुलदुला, 25 फरवरी 2025 : वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत दुलदुला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक दुलदुला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव, एनआरएलएम की बीपीएम सदस्य शीला भगत, एफएलसी सदस्य, पीआरपी सदस्य एवं एनआरएलएम की अन्य सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के जनरल फील्ड ऑफिसर और बैंक सखी (BC) की भी उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं, जिसमें बताया गया…

Read More