जशपुर के बच्चों से वर्चुअल रूबरू हुए गगनयात्री शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा कर बच्चों को दिया बड़ा संदेश

शुभांशु शुक्ला से प्रेरणा लेकर बच्चे अपनी रुचि के क्षेत्र में बढ़ें आगे और देश का नाम करें रौशन- मुख्यमंत्री श्री साय ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की अंतरिक्ष जिज्ञासाओं का हुआ समाधान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं भारत के अंतरिक्ष हीरो से मिलकर बच्चे हुए अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्साहित जशपुर, 05 सितंबर 2025/ 05 सितंबर को शिक्षक दिवस का दिन जशपुर के बच्चों के लिये एक यादगार दिन बन गया जब पूरे देश के अंतरिक्ष हीरो एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में…

Read More

जशपुर में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस : जशपुर में उमड़ा जनसैलाब, हुज़ूर-ए-पाक की शान में गूंजे नारे और नात, शहर में गूंजा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम.

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज का भव्य जुलूस, मांगी गई अमन-शांति की दुआएं. जशपुर. 05 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर जशपुर नगर की सड़कों पर निकाले गए भव्य जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस दरगाह परिसर में विशेष दुआ के साथ संपन्न हुआ। पूरे शहर का माहौल नात, सलाम और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा। पूरे जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा…

Read More

जशपुर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में अतिथि शिक्षक भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 12 सितंबर

जशपुर, 05 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समित के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था, एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई 2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। टी. जी. टी. संस्कृत के पद पर नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने के कारण जारी…

Read More

जशपुर: रजत महोत्सव पर आंवराटोली और मयूरनाचा में पोषण माह व सुपोषण चौपाल, गर्भवती माताओं को मिला संतुलित आहार का संदेश

जशपुर, 5 सितंबर 2025/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा जामझोर सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र मयूरनाचा एवं पुराईनबंध सेक्टर के आंवराटोली आंगनबाड़ी केंद्रों मे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अन्तर्गत पोषण माह एवं सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें सुपोषण चौपाल के तहत गर्भवती माताओं को खान-पान एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके द्वारा ली जाने वाले आहार एवं उपयुक्त पोषण हेतु आवश्यक भोजन की जानकारी दी गई। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय फल सब्जियों के सेवन…

Read More

जशपुर बना हॉकी का मैदान-ए-जंग: 6 मुकाबलों में सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर का जलवा, बस्तर और सरगुजा की बालिकाएँ आमने-सामने

17 आयुवर्ग बालक वर्ग में सरगुजा ने बस्तर पर 11–0 से दर्ज की एकतरफा जीत जशपुर, 05 सितंबर 2025/ राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के तहत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 04 सितंबर को कुल 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। 15 आयुवर्ग बालक वर्ग में हुए मुकाबलों में बिलासपुर ने बस्तर को 4–1 से पराजित किया, जबकि सरगुजा और दुर्ग के बीच हुए मैच में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4–0 से क्लीन स्वीप किया। 17 आयुवर्ग बालक वर्ग के मुकाबलों में सरगुजा ने बस्तर पर पूरी तरह दबदबा बनाते…

Read More

भिलाई में साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा : सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट से ठगे थे लाखों रुपए, पाँच आरोपी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्यवाही.

आरोपियों के विरूद्ध 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपीगणों का नाम – (1) अजय कुमार जंघेल पिता नरेन्द्र उम्र 19 साल पता आर्य नगर कोहका, (2) मिनेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल उम्र 19 साल पता अम्बेडकर चौंक टिकरा पारा रायपुर, (3) पियुश जंघेल पिता संत कुमार उम्र 20 साल पता आर्यनगर कोहका, (4) आयुष नायडु पिता रमेश नायडु उम्र 22 साल पता ग्रीन वैली स्मृति नगर, (5) हर्ष चंन्द्राकर पिता लुकेश चंन्द्राकर उम्र 21 साल पता न्यु खुर्सीपार भिलाई. दुर्ग. 05 सितंबर 2025 : भिलाई…

Read More

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात, गोंडी अनुवादक ऐप ‘आदि वाणी’ परियोजना की सफलता पर दी बधाई

रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘आदि वाणी’ परियोजना के अंतर्गत गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल ऐप के सफल लॉन्च पर प्रोफेसर व्यास एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से गोंडी बोलने वाले जनजातीय…

Read More

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में विज्ञान की नई उड़ान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मिशन अंतरिक्ष’ और ‘प्रोजेक्ट जय विज्ञान’ का शुभारंभ, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बने प्रेरणा स्रोत

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन तथा विज्ञान भारती के मध्य हुए दो महत्वपूर्ण समझौते अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय मेधा की बढ़ेगी दखल रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के…

Read More

राजभवन में शिक्षक दिवस का ऐतिहासिक जश्न: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से किया गौरवान्वित

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल श्री रमेन डेका शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 05 सितंबर 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…

Read More

जशपुर में शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण : पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जशपुर में दो युवतियों का रेप कांड, शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी सलाखों के पीछे.

युवती की रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1),(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध व थाना दुलदुला में भादवि की धारा 376(2)(द) के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी दोकड़ा एवं थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत का. 1. चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत नाम आरोपी – शिवा चौहान उम्र 22 वर्ष. 2. थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत नाम आरोपी – राम प्रसाद सिंह उम्र 21 वर्ष. जशपुर. 05 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवतियों का शारीरिक शोषण करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक…

Read More