आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से…
Read MoreDay: September 8, 2025
“अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो इलाज अधूरा रह जाता” — जशपुर के मजदूर ने कैंसर को हराया
आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन — 46 वर्षीय मजदूर कैंसर से पूरी तरह स्वस्थ जशपुर 8 सितम्बर 2025/ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की पहल से आज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इसी योजना से जशपुर जिले के पुरानी टोली निवासी श्री वीरेंद्र खाखा (46 वर्ष) को कैंसर जैसी गंभीर…
Read Moreआर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ता कदम, जशपुर के मनोरा में वन धन केंद्र संचालन हेतु महिलाओं का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न
जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देशन एवं डीएफओ श्री शशी कुमार के मार्गदर्शन में मनोरा विकासखण्ड में वन धन केंद्र मनोरा का संचालन करने के लिए महिला लीडरों एवं बिहान समूह की महिलाओं विशेषकर पहाड़ी कोरवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विशेष पहाड़ी कोरवाओ के आर्थिक स्थिति में सुधार करने साथ में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए आजीविका एवं लाभ प्राप्त करने हेतु उपायों पर चर्चा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि बिहान और वन विभाग के सहयोग से वन…
Read Moreप्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री श्री साय
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राज्य सरकार की 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में हुए शामिल, उत्कृष्ट वेंडरों को किया सम्मानित रायपुर, 08 सितंबर 2025// प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता अब केवल ऊर्जा उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य की प्राप्ति…
Read Moreजशपुर में न्यायालय सभाकक्ष गूंजा ‘न्याय सबके लिए’, पैरालीगल वॉलंटियर्स को मिला अधिकारों की रक्षा का प्रशिक्षण
जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला एवं तालुका स्तर के अंतर्गत् कार्यरत अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिंटियर्स) हेतु विधि सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत आगजनों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के ध्येय वाक्य न्याय सबके लिए तथा नालसा द्वारा सचालित विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता-सलाह उपलब्ध कराये जाने…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत की 4 लाख की राशि, दुलदुला तहसील में सांप के काटने से महिला की मौत
जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धान्धअम्बा, निवासी स्व. केटी बाई का सांप के काटने से 29 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भोदलो राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकुनकुरी में सबसे ज्यादा, दुलदुला में सबसे कम—जशपुर जिले में 9362.5 मिमी बारिश ने सबको चौंकाया
जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9362.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 सितम्बर तक की स्थिति में 8920.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 60.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1092.4 मिमी, मनोरा में 1155.0 मिमी, कुनकुरी में 1301.5 मिमी, दुलदुला में 580.9 मिमी, फरसाबहार में 744.4 मिमी, बगीचा में 1010.9 मिमी, कांसाबेल में 863.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreरायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समाज की अपूरणीय क्षति
रायपुर, 08 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री संतोष शर्मा, श्री जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के…
Read More