जशपुर : मद्यपान, मादक द्रव्यों व नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु नशामुक्त भारत अभियान थीम के तहत् 21 सितम्बर को मैराथन आयोजित जशपुर, 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस 202‘‘ के तहत् मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों व पदार्थो तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समाज में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान थीम अंतर्गत् 21 सितम्बर 2025 को मैराथन आयोजित किया गया है। जो प्रातः 8.00 बजे से जय स्तम्भ चौक से प्रांरभ होकर पुरानीटोली होते हुए…
Read MoreDay: September 19, 2025
जशपुर : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम बना महिलाओं की आवाज़, 32 क्लस्टरों में गूंजीं सफलता की कहानियां
रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ बना सशक्त मंच, प्रेरणादायी कहानियों से प्रदेश में बदलाव, जिले के सभी 32 क्लस्टरों में सुनी गई महिलाओं की सफलता की प्रेरणादायी कहानियां जशपुर, 19 सितंबर 2025/ दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त मंच बन गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को किया गया। इस कार्यक्रम का दूसरे एपिसोड का प्रसारण…
Read Moreआदिकर्मयोगी अभियान: जशपुर के 417 गाँवों में स्थापित होंगे “आदि सेवा केंद्र”, ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
जशपुर 19 सितम्बर 2025/ आदिकर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जशपुर जिले में मनाया जा रहा है । इस अवसर पर जशपुर जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के 417 ग्राम में ग्राम स्तर पर समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना की जा रही है। इन सेवा केंद्रों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उन्हें समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभान्वित करना है। इन आदि सेवा…
Read Moreरजत जयंती उत्सव: जशपुर में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, योगाभ्यास और औषधि पौधारोपण से लोगों को मिला लाभ
रजत जयंती के अवसर पर जशपुर जिले के आयुष संस्थाओं में आयोजित किए जा रहे स्वाथ्य शिविर शिविरों में निःशुल्क काढा वितरण, सामूहिक योगाभ्यास और औषधी पौध रोपण कर लोगों को दिया जा रहा स्वास्थ्य लाभ जशपुर, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में रजत जयंती का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष विभाग के द्वारा 15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 तक समस्त आयुष संस्थाओं में विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके…
Read Moreराज्य जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1.64 करोड़ नकद, 400 ग्राम सोना और 170 बोगस फर्मों से करोड़ों का राजस्व नुकसान उजागर
करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर, 19 सितंबर 2025/ राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व…
Read Moreसूरज बना सहारा: पीएम सूर्यघर योजना से हर घर में रोशनी, छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत
पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना सिर्फ विटामिन डी नहीं, जीवन का आधार है सुरज की रोशनी रायपुर, 19 सितंबर 2025/ देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से हमेशा के लिए राहत दिला रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है।…
Read Moreविकास की नई पहचान गढ़ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : जशपुर में ईब नदी पर 5.22 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा सालभर आवागमन का लाभ
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इसी कड़ी में 5 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से अब केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। उच्च स्तरीय पुल निर्माण हो जाने से राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत इस पुल के बन जाने…
Read Moreपुलिस ने की त्वरित कार्रवाई : सार्वजनिक स्थल पर मांस की बिक्री ! धार्मिक भावनाएं भड़कीं, कोतरारोड़ पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.
कोतरारोड़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मांस बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 375/2025 धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 के अंतर्गत प्रकरण किया गया दर्ज. रायगढ़, 18 सिंतबर 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना पुलिस ने फाटकपारा कलमी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर मांस बिक्री की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़कर मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई से…
Read Moreकांग्रेस विधायक का वायरल ऑडियो! रेत माफिया से लाखों की डील का आरोप, शताब्दी पाण्डेय बोलीं – यह कांग्रेस की असली पहचान
रायपुर, 18 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक ऑडियो में टेलीफोन पर खुलेआम लेन-देन की बात को कांग्रेस के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का ताजा शर्मनाक उदाहरण बताया है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में किस कदर रच-बस गया है, वायरल ऑडियो इसकी एक और बानगी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की पूरा राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार की कलंक-कथाओं से भरा पड़ा है।…
Read Moreभाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न, केदार कश्यप बोले – कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को अपमानित किया
रायपुर, 18 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विकास मरकाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा को एक नई ऊँचाई पर पहुंचाया। विपक्ष में रहते हुए मोर्चा ने सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल कर रखा और प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज को आपमानित करने का काम किया। श्री कश्यप ने कहा…
Read More