विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और…

Read More

राजस्थान से लौटे पत्रकारों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य मुलाकात, अध्ययन भ्रमण से मिले अनुभवों को बताया छत्तीसगढ़ के लिए उपयोगी

पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों के दल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में  सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ओड़िशा से छत्तीसगढ़ लाकर धान खपाने की साजिश नाकाम, 60 क्विंटल धान सहित दो बुलेरो पिक-अप जब्त, लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध धान तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार.

1.86 लाख का अवैध धान और दो बुलेरो पिक-अप वाहन जब्त. थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 318(4), 62 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण किया गया दर्ज. रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अवैध धान तस्करी के खिलाफ लैलूंगा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ओड़िशा राज्य से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों में खपाने की सुनियोजित साजिश को खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस…

Read More

जशपुर हत्याकांड ने पुलिस को चौंकाया : जिसका पोस्टमार्टम हुआ, वही घर लौटा ज़िंदा ! मजिस्ट्रेट, फॉरेंसिक और परिजन—सबकी पहचान निकली गलत ! वास्तविक मृतक का पता लगाने हेतु गठित की गई राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीम, विवेचना जारी.

सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी में हुई हत्या के प्रकरण का मृतक सीमित खाखा मिला जीवित. मजिस्ट्रेट के सामने शव पहचान की कार्यवाही के समय तथाकथित मृतक की मां, पत्नी और भाई ने ही मृतक के शव को सीमित खाखा के रूप में की थी पहचान, थाना सिटी कोतवाली जशपुर के अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 103(1), 238(क) व 61(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में सीमित खाखा का नाम मृतक के तौर पर दर्ज है. सीमित खाखा झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था, पुलिस द्वारा मृतक…

Read More

रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर का उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में वरिष्ठ कलाकार व निर्माता सम्मानित

छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रजत जयंती पर ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल : वरिष्ठ कलाकार एवं निर्माता हुए सम्मानित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर…

Read More

अनुशासन और संगीत की शानदार मिसाल: अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला तृतीय स्थान

अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उत्कृष्ट प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया बिलासपुर : अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 का दिनांक 16 से 20 दिसंबर, 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, मौला अली, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल / रेलवे सुरक्षा विशेष बल के चयनित बैंड…

Read More

नशे और वन्यजीव तस्करी पर डबल वार : आजीवन कारावास काट चुका अपराधी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को दबोचा, गांजा और गोह के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार.

थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत इन्दिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान पास पकड़ा गया आरोपी को गांजा व जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ रंगे हाथ, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही. आरोपी हुकुमत देवार है शातिर आरोपी जिसके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में एक दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध. आरोपी हत्या के मामले में काट चुका है आजीवन कारावास की सजा. आरोपी तेलीबांधा में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में चल रहा था फरार. आरोपी के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री की…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद का असर : गौ तस्करी का भंडाफोड़, जंगल में तस्करों का पीछा, पुलिस का शिकंजा, जशपुर पुलिस ने जंगल से छुड़ाए 17 गौ-वंश, दो तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में 07 नग गौ-वंश व कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में 10 नग गौ-वंशों को मुक्त कराया जशपुर पुलिस ने, मामला थाना दुलदुला व कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत का. दोनों ही मामलों में पैदल, जंगल के रास्ते, हांक कर ले जा रहे थे, गौ-वंशों को तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना दुलदुला व कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. नरेंद्र यादव उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम रायडीह, थाना…

Read More

डॉन बॉस्को स्कूल जुमइकेला में उल्लासपूर्ण क्रिसमस समारोह: छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

जुमइकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, डॉन बॉस्को व जनता हायर सेकेंडरी स्कूल का संयुक्त आयोजन बना आकर्षण कुनकुरी : डॉन बॉस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल जुमइकेला एवं जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर्व बड़े ही उल्लास, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे डॉन बॉस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल जुमइकेला के कैंपस में हुई। सर्वप्रथम…

Read More

जशपुर का देशदेखा पर्यटन स्थल बना प्रेरणा केंद्र, झारखंड के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया साहसिक पर्यटन का अनुभव

झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देशदेखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले के पर्यटन स्थलों को निरंतर विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य सहित अन्य प्रदेशों के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसी कड़ी में पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची जिले के अंगड़ा प्रखंड से आए 24 सदस्यीय समुदाय प्रतिनिधिमंडल ने जशपुर जिले के प्रसिद्ध देशदेखा पर्यटन स्थल का एक दिवसीय पर्यटन एवं अध्ययन भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को साहसिक पर्यटन एवं सामुदायिक…

Read More