नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा: चार सवारों के साथ पकड़ा गया चालक, एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत न्यायालय में पेश

यातायात नियम विरुद्ध एक मोटरसाइकिल में चार लोग सवार होकर जा रहे युवकों के विरुद्ध थाना मणिपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही नशे में होने से वाहन चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही एवं अन्य के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अम्बिकापुर : दिनांक 19.12.25 को थाना मणिपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक 15-EA -4287 में चार व्यक्ति बैठकर जा रहे थे जो वाहन रोक कर मोटीसाइकिल चालक की डॉक्टरी परीक्षण कराई गई जिसमें वाहन चालक नशे में होने से MV act की धारा 185 की कार्यवाही कर माननीय…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से पत्रकार कॉलोनी में पेयजल कार्य हेतु 48.88 लाख स्वीकृत

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती: राजनांदगांव पत्रकार कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को मिली नई रफ्तार राजनांदगांव : नए वर्ष की शुरुआत में राजनांदगांव के पत्रकार साथियों को बड़ी सौगात मिली है। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से पत्रकार कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीएमएफ फंड से 48 लाख 88 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा पत्रकार कॉलोनी में पानी टंकी, सम्पवेल निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए वित्तीय स्वीकृति का आग्रह किया गया…

Read More

धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला : साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू हैं, जिनकी मेहनत और शासन की नीतियों के समन्वय से परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। दुर्ग जिले…

Read More

धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण : निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने पर चिखलाकसा केंद्र प्रबंधक को दिया कारण बताओ नोटिस

रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की।       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के गैंजी तथा डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा, कोटागांव, भर्रीटोला एवं घोटिया धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया।…

Read More

कोयला चोरी का खेल बेनकाब : ओपन कास्ट माइंस से चोरी कर घर में जमा किया था माल, घर में छुपा रखा था दो टन चोरी का कोयला, बसदेई पुलिस ने मारा छापा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

चौकी बसदेई पुलिस ने चोरी के 2 टन कोयला सहित एक आरोपी को पकड़ा. आरोपी मनोज साहू के विरूद्ध धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बसदेई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम कुसमुसी खालपारा से दो टन चोरी का पत्थर कोयला जब्त कर एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी द्वारा कोयले की अवैध चोरी…

Read More

कांसाबेल में श्रद्धा और उत्साह का संगम: बाबा गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से संपन्न, जय सतनाम के उद्घोष संग निकली भव्य शोभायात्रा, पंथी नृत्य ने मोहा मन

जशपुर-कांसाबेल : नगर कांसाबेल में 18 दिसंबर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक, समाज सुधारक एवं महान संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सतनाम अनुयायियों द्वारा जय सतनाम के जयघोष के साथ बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ततपश्चात नगर में पंथी दल के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा पंथी दल के द्वारा अपना…

Read More

वाणिज्य एवं उद्‌योग विभाग की पत्रकार वार्ता : संरचनात्मक सुधारों की नई मिसाल बना छत्तीसगढ़; 18 क्षेत्रों में ₹7.83 लाख करोड़ के 219 निवेश प्रस्ताव, सेमीकंडक्टर–एआई से लेकर स्वास्थ्य व ऊर्जा तक तेज़ ज़मीनी क्रियान्वयन; 1.5 लाख रोजगार सृजन की ओर राज्य — मंत्री लखन लाल देवांगन

संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़ रायपुर : छत्तीसगढ़ अब सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं कर रहा उन्हें तेज़ी से ज़मीन पर भी उतार रहा है। नवंबर 2024 से अब तक राज्य ने 18 क्षेत्रों में 7.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई से लेकर सीमेंट, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। ये परियोजनाएँ राज्य के अन्य जिलों में फैली हैं, जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे और यह पूरे राज्य में संतुलित विकास की ओर एक…

Read More

तुंहर टोकन ऐप से लेकर तौल तक सब कुछ आसान—कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था ने जीता किसानों का भरोसा

सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा : कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल रायपुर : पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी परेशानी के…

Read More

पुलिस त्वरित कार्रवाई : करंट से हुई दो मौतों का खुलासा, चार दिन में खुला दो युवकों की गुमशुदगी का राज, डेम से बरामद हुई लाशें, साक्ष्य छिपाने की साजिश नाकाम, जशपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

दिनांक 12 दिसंबर 2025 से गुम थे सेरमा टोली कोल्हेनझरिया के विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया था गुम इंसान, मामला थाना तुमला के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का. पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम डागबंधी के एक डेम में छुपाया था दोनों का शव. आरोपियों के द्वारा जंगली सूअर को मारने जंगल के पास स्थिति अरहर के खेत में बिछाई गई थी, करंट तार, चिड़िया मारने गए थे जंगल की…

Read More

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा—जशपुर में जिला प्रशासन की पहल से फ्री CGPSC टेस्ट-सीरीज़ शुरू

जशपुर के युवाओं के लिए अवसर—नवसंकल्प में निःशुल्क सीजीपीएससी टेस्ट-सीरीज़ शुरू जिला प्रशासन की पहल से 18 टेस्टों की तैयारी योजना, अभ्यर्थियों को मिलेगा तैयारी का लाभ जशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आगामी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए निःशुल्क टेस्ट-सीरीज़ शुरू की गई है। यह पहल जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है, ताकि जिले के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सीजीपीएससी 2025 की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और इस वर्ष कुल 265 पदों के लिए भर्ती…

Read More