आरोपी सबीलाल केरकेट्टा पिता अमरसाय केरकेट्टा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. रायगढ़ : पुरानी रंजिश में हुई मारपीट ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। । कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने से मामला हत्या में तब्दील हो गया है। कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
Read MoreMonth: December 2025
छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति से लौटी उम्मीदें: सुकमा में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिला सम्मानजनक नया जीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन और 25 को मेसन किट
सुकमा में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिला सम्मानजनक नया जीवन 75 को 5G स्मार्टफोन, 25 को मेसन किट का वितरण रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील और दूरदर्शी नक्सल पुनर्वास नीति ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आत्मसमर्पण करने वाल 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट इस क्रम…
Read Moreसरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
बलौदाबाजार-भाटापारा को मिली बड़ी सौगात:नवेरी–गाडाभाठा मार्ग का निर्माण 4.32 करोड़ रुपए,भंवरगढ़ से जांगडा निर्माण 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण हेतु 1.64 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के…
Read Moreसांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच, शहर के विकास को मिलेगी गति-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
4.90 करोड़ रुपये की सौगात: तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 22 में बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम रायपुर : नगर पालिका तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 490.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत दी गई है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा के वार्ड 22 में…
Read Moreविधानसभा परिसर में साहित्यिक क्षण: अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का किया विमोचन
विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी…
Read Moreछत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को मिलेगा वैश्विक मंच: मुख्यमंत्री साय ने “दो साल निरंतर सेवा” थीम पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया
दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री श्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया। इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात…
Read Moreस्वस्थ समाज की दिशा में पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की…
Read MoreCRIME NEWS : रिपोर्ट का बदला लेने पहुंचे थे हथियार लेकर ! हथौड़ा-रॉड-डंडे से हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़… रामभांठा में बवाल, 7 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने उतारा सारा जोश, न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया न्यायालय में.
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 661/2025 धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : पुरानी रंजिश के चलते रामभांठा इलाके में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना पर कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बलवा के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का स्पष्ट संदेश गया है। रामभांठा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बलवा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना को मिली नई मजबूती: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जशपुर में परिवार न्यायालय भवन व दंतेवाड़ा-सुकमा में न्यायाधीश आवास का किया वर्चुअल शिलान्यास
माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला जशपुर में परिवार न्यायालय भवन एवं जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, सुकमा में न्यायाधीशों के आवास गृह का भूमिपूजन-शिलान्यास किया गया। जशपुर : माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में जिला जशपुर में नवीन परिवार न्यायालय भवन तथा जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा के न्यायिक अधिकारियों के…
Read Moreसुशासन सप्ताह 2025: जशपुर में 19 से 24 दिसंबर तक ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर, गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
सुशासन सप्ताह के तहत जशपुर जिले में “प्रशासन गांव की ओर” शिविरों का होगा आयोजन शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित कलेक्टर ने शिविरों के सुचारू आयोजन के दिए निर्देश जशपुर : जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय संतृप्तिकरण तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “सुशासन सप्ताह” के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” सुशासन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर समस्त विकासखण्डों के…
Read More