कानून की जानकारी से जागरूक होंगे विद्यार्थी! जशपुर के महावीर दिगंबर जैन हाईस्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, न्यायाधीश ने बताए अधिकार और कर्तव्य

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में आगामी 09 नवंबर 2026, दिन सोमवार को जिला एवं तालुका स्तर पर “विधिक सेवा दिवस” का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में 05 नवम्बर 2026 को श्री महावीर दिगंबर जैन हाईस्कूल जशपुर में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं…

Read More

जशपुर में खाद वितरण पर अब डिजिटल पहरा, क्यूआर कोड और टोकन के बिना नहीं मिलेगी खाद; एफएफएस व्यवस्था से कालाबाजारी और अनियमितताओं पर लगेगी रोक

जशपुर में क्यूआर कोड और टोकन सिस्टम से मिलेगी खाद, वितरण व्यवस्था हुई डिजिटल एफएफएस व्यवस्था से किसानों को पारदर्शी तरीके से निर्धारित दर पर मिलेगा उर्वरक, कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर लगेगी रोक जशपुर : जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का पारदर्शी, सुगम और निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) व्यवस्था के तहत अब किसान क्यूआर कोड और टोकन के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था का शुभारंभ जिले के पत्थलगांव, फरसाबहार…

Read More

96.60 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल करने वाली आफिया के घर पहुंचा मुख्यमंत्री का विशेष संदेश, ‘विष्णु के पाती’ में सराहना के साथ उच्च शिक्षा और समाजसेवा के लिए दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री की ‘विष्णु के पाती’ पहुंची मेधावी छात्रा आफिया के घर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर दी शुभकामना बोर्ड परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल करने पर की सराहना उच्च शिक्षा के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का दिया संदेश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीय पहल ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा स्नेह और शुभकामनाओं का संदेश अब मेधावी छात्रा आफिया खातून तक भी पहुंचा है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना…

Read More

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रेलवे की बड़ी उपलब्धि, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से किया सम्मानित; देश की 12,495 रेलवे इमारतों पर लगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

भारत के उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया देश भर में 12,495 रेलवे इमारतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए रेल मंत्रालय ने 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की बिलासपुर : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में रेल मंत्रालय को प्रतिष्ठित ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत, “केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सर्वाधिक इमारतों को सौर…

Read More

प्लास्टिक मुक्त रेलवे स्टेशन बनाने की पहल, बिलासपुर मंडल में व्यापक जागरूकता अभियान; रैली, पोस्टर और उद्घोषणा के जरिए यात्रियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

बिलासपुर मंडल में “सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना” थीम पर चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान कर्मचारियों, वेंडरों एवं यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए किया गया प्रेरित । बिलासपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘मिशन लाइफ’ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।…

Read More

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 के तहत रेलवे की पहल, पेंशनरों को एक ही जगह मिल रही ऑनलाइन प्रमाण पत्र और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा; नवंबर भर चलेंगे विशेष शिविर

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 के तहत रेलवे पेंशनरों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन अनूपपुर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बिलासपुर : रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार रेलवे पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पेंशनरों को घर बैठे अथवा सुविधाजनक स्थान पर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध…

Read More

रेलवे में सुरक्षित परिचालन को लेकर अनूपपुर स्टेशन पर विशेष संगोष्ठी, कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण; शॉर्टकट अपनाने से बचने की सख्त हिदायत

रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु अनूपपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है | इसी कड़ी में दिनांक 04 नवम्बर 2026 को अनूपपुर स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सी एम पी बेक,…

Read More

किसानों को खाद के लिए मिलेगी डिजिटल सुविधा, एफएफएस एप से क्यूआर कोड और टोकन जारी कर वितरण शुरू; कालाबाजारी और अनियमितताओं पर लगेगी लगाम

एफएफएस एप से क्यूआर कोड और टोकन जारी कर उर्वरक वितरण शुरू किसानों को निर्धारित दर पर जरूरत के अनुरूप मिलेगा उर्वरक, वितरण का रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड बिलासपुर : जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का पारदर्शी, सुगम एवं निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) व्यवस्था के तहत वितरण का शुभारंभ किया गया। बिल्हा विकासखंड के मेसर्स बंसल फर्टिलाइजर्स, सेंदरी में एफएफएस एप के माध्यम से किसानों को क्यूआर कोड एवं टोकन जारी कर उर्वरक प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम सेंदरी…

Read More

दिव्यांग बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की पहल, जिला स्तरीय शिविर में 239 बच्चों की विशेषज्ञों ने की जांच; जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण और दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी

विशेष आवश्यकता वाले 239 बच्चों का आकलन, सहायक उपकरणों के लिए किया गया चिन्हांकन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और नवीनीकरण की कार्रवाई भी की गई बिलासपुर : समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 4 नवंबर को पंडित देवकीनंदन दीक्षित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राथमिक, माध्यमिक एवं पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत 239 बालक-बालिकाएं अपने पालकों के साथ शामिल हुए। शिविर में अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता एवं सिकल सेल से प्रभावित…

Read More

बिलासपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया रेडक्रॉस मेडिकल शॉप का लोकार्पण; छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा प्रोजेक्ट आरूग

लिंगियाडीह में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ विधायक सुशांत शुक्ला ने किया लोकार्पण, आम नागरिकों को मिलेंगी सस्ती एवं सुलभ दवाइयां प्रोजेक्ट आरूग का भी शुभारंभ, छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक बिलासपुर : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा अपोलो चौक, लिंगियाडीह में नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का  शुभारंभ किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती पूजा विधानी…

Read More