कुनकुरी एसडीएम ने मतदान केंद्र बंगूरकेला एवं दुलदुला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने मतदान केंद्र बंगूरकेला एवं दुलदुला 1,2,3,4 में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र में निर्धारित सुविधाएं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सहित डिलीट की कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित बीएलओ ,अविहित अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल दुलदुला के झारखंड बॉर्डर स्थित सपघरा मतदान केद्र का निरिक्षण किया । उन्होंने सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस अमला को वल्नरेबिलिटी मैपिंग करने निर्देश दिए एवंमतदान केंद्र में निर्धारित सुविधाएं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं आदि मार्किंग करने कहा।

Related posts