जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल आज कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

ऑटो में घूम घूम कर खरीद रहे कबाड़ संचालक पर कुनकुरी पुलिस ने की कार्रवाई

जनदर्शन में आज शिक्षक की मांग, सामुदायिक भवन निर्माण, आर्थिक सहायता राशि, पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मोबाईल नेटवर्क टावर, राशन कार्ड, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, नक्शा दुरुस्ती करण, वृद्धा पेंशन सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

अधिकारी के स्थानांतरण के लिये मंत्री के पत्र में धार्मिक संस्था का उल्लेख करना भारी पड़ रहा कुनकुरी विधायक को: विरोध के स्वर हो रहे मुखर, भाजयुमो ने कुनकुरी में किया पुतला दहन

Related posts