समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
तहसीलदार मनोरा राहुल कौशिक ने तहसील अंतर्गत मतदान केंद्र फतेहपुर सह स्कूल का निरीक्षण किया ।उन्होंने मतदान केंद्र के मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली ।मतदान से सम्बंधित को आवश्यक निर्देश के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य को विशेष सावधानी एवं त्रुटिरहित ढंग से समय पर पूर्ण करने कहा।
इस दौरान तहसीलदार ने मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदाय किया जा रहा है। सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। पूर्व वर्ष स्कूल का रिजल्ट अच्छा रहा इस वर्ष भी अच्छा परिणाम हेतु प्रोत्साहित किया।
